क्या कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद को अपने घर में दे पाएगा मात? जानें यहां
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 19वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में खेला जाएगा।
अद्यतन - अप्रैल 13, 2023 5:32 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 19वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में खेला जाएगा। तमाम लोग इस बेहतरीन मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें, कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से मात दी थी जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हराया था।
जहां एक तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने अभी तक 3 मुकाबलों में 2 में जीत दर्ज की है जबकि एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है वहीं सनराइजर्स हैदराबाद में अभी तक 3 मुकाबलों में 1 में जीत दर्ज की है और 2 में उन्हें हार झेलनी पड़ी है।
दोनों ही टीमें इस मैच को अपने नाम करना चाहेगी। इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं कि कौनसी टीम इस मैच को जीत सकती है।
KKR बनाम SRH मैच डिटेल:
वेन्यू: ईडन गार्डंस, कोलकाता
दिनांक और समय: 14 अप्रैल, भारतीय समय के अनुसार शाम को 7:30 बजे
टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जिओसिनेमा
KKR बनाम SRH पिच रिपोर्ट:
ईडन गार्डंस की पिच में बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है। यह हाई स्कोरिंग मुकाबला हो सकता है। स्पिनर्स भी यहां पर काफी बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। जो भी कप्तान टॉस जीतेगा वो पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकता है।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
KKR बनाम SRH संभावित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
संभावित सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज:
रहमानुल्लाह गुरबाज
रहमानुल्लाह गुरबाज ने अभी तक इस टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने पावरप्ले में तेजी से रन बनाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी वो बड़ी पारी खेल सकते हैं।
संभावित सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज:
वरुण चक्रवर्ती
इसी वेन्यू में पिछले मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती ने काफी अच्छी गेंदबाजी की थी और विरोधी टीम के खिलाफ चार विकेट झटके थे। उन्होंने 3.4 ओवर में मात्र 15 रन दिए थे। इस मैच में भी वो अच्छी गेंदबाज़ी करने का दम रखते हैं।
इस मैच की भविष्यवाणी: कोलकाता नाइट राइडर्स जीत सकता है मैच
अगर कोलकाता नाइट राइडर्स टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करता है तो:
पावरप्ले: 45 रन-55 रन
SRH: 160 रन-180 रन
कोलकाता नाइट राइडर्स जीतेगा मुकाबला
अगर सनराइजर्स हैदराबाद टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करता है तो:
पावरप्ले: 50 रन-60 रन
KKR: 175 रन-195 रन