अगस्त 13 Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट की दुनिया से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरी।
अद्यतन - Aug 13, 2024 4:34 pm

1) “एथलीट के तौर पर मैं बखूबी जानता हूं कि…”, पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले एथलीट्स के लिए पंत का खास मैसेज
टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पेरिस ओलंपिक गेम्स 2024 में हिस्सा लेने वाले सभी भारतीय एथलीट्स के लिए सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने ओलंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के साथ-साथ खाली हाथ लौटे प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। पंत का कहना है कि हाईएस्ट लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करना बहुत गर्व की बात होती है।
2) Amitabh Bachchan ने KBC 16 में IPL से जुड़ा यह सवाल पूछा तो अटक गई कंटेस्टेंट की सुई, क्या आप जानते हैं?
सोमवार, 12 अगस्त को लोकप्रिय भारतीय रियलिटी टीवी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के 16वें सीजन के शुरुआती एपिसोड में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से जुड़ा एक सवाल शामिल था। क्विज शो के होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने प्रतिभागी उत्कर्ष बक्शी से 80,000 रुपये के लिए क्रिकेट से जुड़ा एक सवाल पूछा सवाल था। सवाल था कि, IPL 2024 का मोस्ट वैल्यूएब्ले प्लेयर कौन था? जिसका जवाब था सुनील नारायण।
3) “विराट कोहली अगले 5 साल तक, तो वहीं रोहित…”- स्टार प्लेयर्स के फ्यूचर पर हरभजन सिंह ने दिया बड़ा बयान
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा के फ्यूचर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि ये दोनों खिलाड़ी कब तक क्रिकेट खेल सकते हैं। भज्जी का मानना है कि, विराट कोहली अपनी बेहतरीन फिटनेस के साथ अगले पांच साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल सकते हैं। जबकि टेस्ट और एकदिवसीय कप्तान रोहित शर्मा भी आराम से अगले दो साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेल सकते हैं।
4) विराट कोहली का ये 14 साल पुराना ट्वीट अचानक हुआ वायरल, दलीप ट्रॉफी से है इसका खास कनेक्शन
सोशल मीडिया पर विराट कोहली का एक 14 साल पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है। इस ट्वीट का कनेक्शन दलीप ट्रॉफी से है। बता दें कि श्रीलंका दौरा समाप्त होने के बाद भारतीय खिलाड़ी 43 दिनों के लंबे ब्रेक पर हैं। भारत को अब अगली सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ खेलनी है, जो 19 सितंबर को शुरू होगी। भारत और बांग्लादेश दो टेस्ट के अलावा तीन टी-20 मैचों में आमने-सामने होंगे। कोहली ने लिखा था, ”दलीप ट्रॉफी के लिए मुझे शुभकामनाएं दें।” कोहली के जब 14 साल बाद दलीप ट्रॉफी में खेलने की चर्चा हुई, तो यह पोस्ट फिर से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है।
5) रिटायरमेंट से U-Turn लेना चाहते हैं James Anderson, अब इस लीग में जताई खेलने की इच्छा
हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन अब अपने रिटायरमेंट से यू टर्न लेने का मन बना रहे हैं। वह द हंड्रेड 2024 में नई गेंद की मूवमेंट को देखने के बाद व्हाइट बॉल क्रिकेट में वापसी करने का सोच रहे हैं। एंडरसन ने आखिरी टी20 टूर्नामेंट 2014 टी-20 ब्लास्ट फाइनल में खेला था। उसके बाद उन्होंने पूरी तरह से लाल गेंद वाले क्रिकेट पर अपना ध्यान दिया।
6) BGT 2024: भारत से 2 सीरीज हार चुकी ऑस्ट्रेलिया करने वाली है घातक पलटवार, पैट कमिंस ने लिया बड़ा फैसला
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नवंबर-दिसंबर में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। पिछले 2 घरेलू सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा है, इसलिए वह इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। इस बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) से पहले अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए पैट कमिंस (Pat Cummins) ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख रेड बॉल टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड (Sheffield Shield) में खेलते दिख सकते हैं।
7) केशव महाराज को है अपनी गेंदबाजी से काफी प्यार, घंटो तक विरोधी टीम के बल्लेबाजों को कर सकते हैं परेशान
ईएसपीएनक्रिकइंफो के हवाले से केशव महाराज ने कहा कि, ‘स्पिन गेंदबाजी मेरा जुनून रहा है और यह मुझे काफी पसंद है। मैं सुबह के 2 बजे उठ सकता हूं अगर आप मुझे गेंदबाजी करने को कहेंगे तो मैं यह जरूर करूंगा। मुझे इससे प्रोत्साहन मिलता है। मैं हमेशा से अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं और अपनी टीम को एक अलग रास्ते पर ले जाना चाहता हूं। मैं पूरे दिन गेंदबाजी करने में सक्षम हूं।’
8) “अगर बहाना बनाने का इवेंट होता तो हम हार बार गोल्ड मेडल जीतते”, सुनील गावस्कर का हैरान करने वाला बयान
पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने प्रकाश पादुकोण का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, ‘इस देश के लोग बहाने बनाने में माहिर हैं, अगर इसका कोई इवेंट होता तो हम हर बार गोल्ड जीत जाते। प्रकाश पादुकोण हमेशा से ही खबरों से दूर रहे हैं। उनकी पूरी लाइफ ऐसी ही रही है। उनके स्टेटमेंट को कुछ लोग गलत तरह से ले रहे हैं। बल्कि ये लोग उन्हें जानते हैं, इसके बाद भी वो इस तरह की बातें कर रहे हैं।
9) Virat Kohli की बैटिंग को लेकर फुटबॉल के दिग्गज Sunil Chhetri का बड़ा बयान, कहा- “मैं केवल तभी कोहली को…”
हाल ही में एक इंटरव्यू में छेत्री ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम के लिए अपना प्यार जाहिर किया। खासतौर पर तब जब उनके दोस्त कोहली मैदान पर होते हैं। उन्होंने माना कि वह मुख्य रूप से तब मैच देखते हैं जब कोहली मैदान पर होते हैं। उन्होंने कहा कि, “मुझे विराट कोहली को देखना बहुत पसंद है। मुझे RCB टीम बहुत पसंद है, मैं केवल तभी मैच देखता हूं जब विराट बल्लेबाजी करते हैं।”
10) आगामी घरेलू सीजन में बंगाल के लिए खेलते हुए दिखेंगे रिद्धिमान साहा, संन्यास को लेकर कही बड़ी बात
रिद्धिमान साहा ने ईडेन गार्डेन्स में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने साफ कर दिया कि बीती बातों पर कोई बात नहीं करना चाहते। अब उनका फोकस अपने बचे हुए करियर में बंगाल के लिए खेलने पर है। साहा ने कहा कि फिलहाल वह बतौर खिलाड़ी बंगाल के लिए खेलना चाहते हैं और भविष्य में वह इस टीम की कोचिंग करने के लिए तैयार हैं। साहा ने कहा कि वह तीनों फॉर्मेट में खेलने के लिए तैयार हैं और बाकी सब इस बात पर निर्भर करेगा कि आगे क्या होता है।