रोहित शर्मा का नहीं लग रहा IPL में मन, हर दिन अभ्यास से ज्यादा रील बनाने में रहते हैं बिजी!
IPL के बीच सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं रोहित शर्मा।
अद्यतन - Apr 15, 2023 1:54 pm

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस टीम IPL 2023 में भी लगातार विफल हो रही है, स्टार खिलाड़ियों से लबरेज ये टीम अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है। लेकिन शायद कप्तान रोहित को टीम के प्रदर्शन से ज्यादा फर्क नहीं पड़ रहा है और हिटमैन इन दिनों इंस्टा रील्स बनाने में लगे हुए हैं।
मुंबई इंडियंस के लिए काफी खराब रहा था साल 2022 का IPL
जी हां, कप्तान रोहित शर्मा साल 2022 को कभी याद नहीं रखना चाहेंगे, जिसका कारण है मुंबई इंडियंस का उस सीजन का खराब प्रदर्शन और साल 2022 के सीजन में टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा था।
रोहित शर्मा ने शेयर की रील, तो ऋषभ पंत ने उड़ाया उनका मजाक!
*IPL के बीच सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं रोहित शर्मा।
*साथ ही लगातार इंस्टाग्राम पर रील्स शेयर कर रहे हैं हिटमैन।
*हाल ही में कप्तान ने काफी स्टालिश और स्वैग वाली रील की शेयर।
*इस रील के कमेंट पर बॉक्स में पंत ने पोस्ट की हंसने वाली इमोजी।
रोहित शर्मा ने ये नई इंस्टा रील की शेयर
हिटमैन बने थे एक वीडियो में युवा नेता
दूसरी ओर हाल ही में फिर से मुंबई के कप्तान रोहित ने एक वीडियो शेयर किया था, ये वीडियो एक एड शूट से जुड़ा था और इस वीडियो में युवा नेता बने हिटमैन के साथ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी नजर आए थे। अगर बात करे मुंबई टीम के प्रदर्शन की तो, मुंबई ने अभी तक इस सीजन में सिर्फ 1 ही जीत अपने नाम की है।