आईपीएल 2023 में DC की लगातार 5वीं हार के बाद कोच रिकी पोंटिंग पर जमकर बरसे वीरेंद्र सहवाग - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023 में DC की लगातार 5वीं हार के बाद कोच रिकी पोंटिंग पर जमकर बरसे वीरेंद्र सहवाग

जारी आईपीएल 2023 दिल्ली कैपिटल्स (DC) का दूसरा सबसे खराब आईपीएल सीजन है।

Ricky Ponting and Virender Sehwag (Image Source: BCCI-IPL/Twitter)
Ricky Ponting and Virender Sehwag (Image Source: BCCI-IPL/Twitter)

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की लगातार पांचवीं हार के बाद टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग की खिंचाई की, और कहा उनके इस प्रदर्शन के लिए ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज जिम्मेदार है।

सहवाग ने आगे कहा कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को जारी आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खराब प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। आपको बता दें, डेविड वार्नर की अगुवाई वाली दिल्ली टीम को 15 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ बेंगलुरू में 23 रनों की मात झेलनी पड़ी, जो जारी आईपीएल 2023 में फ्रेंचाइजी की लगातार पांचवी हार थी।

DC का संघर्ष देख पोंटिंग पर भड़के सहवाग

यह 2013 में लगातार छह हार के बाद दिल्ली टीम का दूसरा सबसे खराब आईपीएल सीजन है। आपको बता दें, दिल्ली कैपिटल्स (DC) केवल एक ऐसी टीम है, जिसने जारी आईपीएल 2023 में एक भी मैच नहीं जीता है, और अंकतालिका में सबसे नीचे यानी दसवें स्थान पर है।

वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकबज पर कहा: ‘जब कोई टीम मैच जीतती है, तो कोचों को श्रेय दिया जाता है, इसलिए जब टीम मैच हारती है, तो कोचों को भी जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। हमने कई बार कहा है कि रिकी पोंटिंग ने शानदार काम किया है, DC को फाइनल तक पहुंचाया, टीम अब लगभग हर साल प्लेऑफ में पहुंचती हैं। उन्होंने सारा क्रेडिट ले लिया, तो उन्हें अब इस खराब प्रदर्शन का भी श्रेय लेना होगा।

यह भारतीय क्रिकेट टीम नहीं है, जहां कोच जीत का श्रेय लेते हैं और हार के लिए किसी और को दोषी ठहराते हैं। आईपीएल में एक कोच की भूमिका शून्य होती है, उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी मैन-मैनेजमेंट और खिलाड़ियों को आत्मविश्वास देना होता है। लेकिन अंत में एक कोच तभी अच्छा कहलाता है, जब टीम अच्छा प्रदर्शन करती है, जो दिल्ली ने अब तक इस सीजन में बिल्कुल नहीं किया है। मुझे लगता है कि DC उस स्टेज पर पहुंच गई है, जहां वे भ्रमित हैं कि वे टूर्नामेंट में वापसी के लिए क्या करें।’

close whatsapp