IPL 2023: टॉप 5 इंपैक्ट खिलाड़ी जिन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन कर जीता तमाम लोगों का दिल
इस संस्करण में इंपैक्ट खिलाड़ी नियम को भी लागू किया गया और सभी टीमों ने इसका काफी अच्छी तरह से इस्तेमाल किया।
अद्यतन - Jun 25, 2023 12:52 pm

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अभी तक कई खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया है और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। पिछले कुछ दिनों से कई मुकाबले अंतिम ओवर में समाप्त हुए हैं।
इस संस्करण में इंपैक्ट खिलाड़ी नियम को भी लागू किया गया और सभी टीमों ने इसका काफी अच्छी तरह से इस्तेमाल किया। आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही टॉप 5 इंपैक्ट खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में जिन्होंने अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका में अभी तक राजस्थान रॉयल्स पहले नंबर पर है जबकि दिल्ली कैपिटल्स अंतिम स्थान पर। राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक 4 मुकाबलों में से तीन में जीत दर्ज की है जबकि एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक 5 मुकाबले खेले हैं और सभी में उन्होंने हार दर्ज की है।
5- विजय शंकर (23 गेंदों में 29 रन) बनाम दिल्ली कैपिटल्स

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 7वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच में खेला गया। इस महत्वपूर्ण मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाए। टीम की ओर से अक्षर पटेल ने 22 गेंदों में 36 रन का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय गुजरात टाइटंस के 3 विकेट महज 54 रन पर गिर गए थे। इसके बाद टीम ने विजय शंकर को इंपैक्ट खिलाड़ी के रूप में बल्लेबाजी करने के लिए भेजा।
विजय शंकर ने इस मैच में 23 गेंदों में 29 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और साथ ही साई सुदर्शन के साथ 53 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की। उनकी इस शानदार बल्लेबाजी की वजह से गुजरात टाइटंस ने इस मैच को 18.1 ओवर में अपने नाम किया।