इन 5 अफगान खिलाड़ियों ने IPL में दिखाया कमाल का प्रदर्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

इन 5 अफगान खिलाड़ियों ने IPL में दिखाया कमाल का प्रदर्शन

2017 सीजन में राशिद खान पहले अफगान खिलाड़ी बने थे जिन्होंने IPL में प्रतिभाग किया था।

IPL (Pic Source-Twitter)
IPL (Pic Source-Twitter)

अफगानिस्तान क्रिकेट ने बहुत ही कम समय में काफी अच्छा नाम कमाया है। काफी समय से अफगानिस्तान खिलाड़ियों ने दुनियाभर में कई फ्रेंचाइजी लीग्स में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और कई लोगों का दिल जीता है। IPL में भी इन खिलाड़ियों ने अपने कई फैंस बनाए हैं।

बता दें, 2017 सीजन में राशिद खान पहले अफगान खिलाड़ी बने थे जिन्होंने IPL में प्रतिभाग किया था। राशिद के अलावा मोहम्मद नबी, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान सहित और भी खिलाड़ियों ने सिर्फ IPL में ही नहीं बल्कि और भी फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है।

आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 5 अफगान खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने IPL में अच्छा प्रदर्शन किया और कई खिलाड़ियों को जबरदस्त टक्कर दी।

5- नवीन-उल-हक

Naveen-ul-Haq (Pic Source-Twitter)
Naveen-ul-Haq (Pic Source-Twitter)

नवीन-उल-हक ने अफगानिस्तान के लिए 2016 में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। 2019 में नवीन-उल-हक ने बांग्लादेश त्रिकोणीय सीरीज में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेला।

उसके बाद से ही उन्होंने अफगानिस्तान के लिए 27 टी-20 मुकाबलों में 8.10 की इकोनॉमी से 34 विकेट अपने नाम किए। नवीन-उल-हक ने दुनियाभर में कई फ्रेंचाइजी लीग्स में भी भाग लिया है। दिसंबर 2022 के मिनी ऑक्शन में उनको उनका पहला IPL कॉन्ट्रैक्ट मिला। लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए में खरीदा।

अभी तक नवीन-उल-हक ने फ्रेंचाइजी की ओर से दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की है। अपने दूसरे IPL मुकाबले में नवीन-उल-हक ने विजय शंकर का विकेट चटकाया था।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp