इन 5 अफगान खिलाड़ियों ने IPL में दिखाया कमाल का प्रदर्शन - 5 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

इन 5 अफगान खिलाड़ियों ने IPL में दिखाया कमाल का प्रदर्शन

2017 सीजन में राशिद खान पहले अफगान खिलाड़ी बने थे जिन्होंने IPL में प्रतिभाग किया था।

4- रहमानुल्लाह गुरबाज

Rahmanullah Gurbaz (Pic Source-Twitter)
Rahmanullah Gurbaz (Pic Source-Twitter)

रहमानुल्लाह गुरबाज को दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में गिना जाता है। अगर उनका दिन है तो वो किसी भी गेंदबाजी लाइन अप को पूरी तरह से तहस-नहस कर सकते हैं। अपने 4 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में रहमानुल्लाह गुरबाज ने अफगानिस्तान को लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में कई मुकाबले जिताएं हैं।

टी-20 प्रारूप की बात की जाए तो उन्होंने 41 मुकाबलों में पांच अर्धशतक की बदौलत 1019 रन बनाए हैं जबकि वनडे में उन्होंने 15 मुकाबलों में दो अर्धशतक और तीन शतक की बदौलत 582 रन बनाए हैं। IPL 2022 में उनको गुजरात टाइटंस ने जेसन रॉय के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया था लेकिन उन्हें मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

IPL 2023 में रहमानुल्लाह गुरबाज को कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। इस सीजन में उनका प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा है। पांच मुकाबलों में उन्होंने अभी तक मात्र 102 रन ही बनाए हैं।

Previous
Page 2 / 5
Next

close whatsapp