इन 5 अफगान खिलाड़ियों ने IPL में दिखाया कमाल का प्रदर्शन
2017 सीजन में राशिद खान पहले अफगान खिलाड़ी बने थे जिन्होंने IPL में प्रतिभाग किया था।
अद्यतन - अप्रैल 26, 2023 5:25 अपराह्न
3- मोहम्मद नबी

मोहम्मद नबी ने अफगानिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 2009 में किया था। अपने 14 साल के लंबे करियर में उन्होंने अफगानिस्तान को कई मुकाबलों में जीत दिलाई है। उन्होंने अपनी टीम के लिए कई बार काफी अच्छा ऑलराउंड प्रदर्शन किया है।
मोहम्मद नबी के पास टी-20 प्रारूप का काफी अनुभव है। उन्होंने अफगानिस्तान की ओर से 106 टी-20 मुकाबलों में 1753 बनाए हैं जबकि 87 विकेट भी झटके हैं। उनके इसी प्रदर्शन को लेकर सनराइजर्स हैदराबाद ने मोहम्मद नबी को अपनी टीम में शामिल किया।
2021 सीजन तक मोहम्मद नबी सनराइजर्स हैदराबाद के साथ रहे। उन्होंने टीम की ओर से 17 मैच खेले जिसमें उन्होंने 13 विकेट झटके और 180 रन बनाए। 2022 सीजन के ऑक्शन में मोहम्मद नबी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में शामिल किया। हालांकि उन्हें अभी तक इस टीम से खेलने का मौका नहीं मिला है।