इन 5 अफगान खिलाड़ियों ने IPL में दिखाया कमाल का प्रदर्शन - 5 का पृष्ठ 4 - क्रिकट्रैकर हिंदी

इन 5 अफगान खिलाड़ियों ने IPL में दिखाया कमाल का प्रदर्शन

2017 सीजन में राशिद खान पहले अफगान खिलाड़ी बने थे जिन्होंने IPL में प्रतिभाग किया था।

2- मुजीब-उर-रहमान

Mujeeb Ur Rahman of KXIP celebrates a wicket. (Photo Source: Twitter)
Mujeeb Ur Rahman of KXIP celebrates a wicket. (Photo Source: Twitter)

मुजीब उर रहमान का प्रदर्शन अफगानिस्तान की ओर से हमेशा से ही काफी अच्छा रहा। उन्होंने अपनी टीम को कई मुकाबलों में जीत दिलाई। मुजीब उर रहमान को मिस्ट्री स्पिनर के रूप में भी जाना जाता है। अफगानिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में वो तीसरे नंबर पर हैं।

मुजीब ने भी दुनियाभर के काफी फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में भाग लिया है। करेबियन प्रीमियर लीग, बांग्लादेश प्रीमियर लीग, बिग बैश लीग सहित कई ऐसे टूर्नामेंट हैं जिसमें इस अफगान गेंदबाज ने अपनी छाप छोड़ी है।

मुजीब उर रहमान को IPL 2018 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलने का मौका मिला। अपने पहले IPL सीजन में उन्होंने 11 मुकाबलों में 14 विकेट झटके। हालांकि इसके बाद IPL टूर्नामेंट में वो अपनी छाप छोड़ने में विफल रहे।

Previous
Page 4 / 5
Next

close whatsapp