इन 5 अफगान खिलाड़ियों ने IPL में दिखाया कमाल का प्रदर्शन - 5 का पृष्ठ 5 - क्रिकट्रैकर हिंदी

इन 5 अफगान खिलाड़ियों ने IPL में दिखाया कमाल का प्रदर्शन

2017 सीजन में राशिद खान पहले अफगान खिलाड़ी बने थे जिन्होंने IPL में प्रतिभाग किया था।

1- राशिद खान

Hardik Pandya and Rashid Khan (Image Source: BCCI-IPL)
Hardik Pandya and Rashid Khan (Image Source: BCCI-IPL)

राशिद खान अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने IPL में डेब्यू किया। 2017 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें ऑक्शन में 4 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। 2017 सीजन में राशिद ने 14 मुकाबलों में 6.62 की इकोनॉमी से 17 विकेट झटके।

2017-21 सत्र तक राशिद ने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से 76 मुकाबलों में 93 विकेट अपने नाम किए। 2022 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें रिलीज कर दिया जिसके बाद नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस ने उन्हें 15 करोड़ रुपए में खरीदा।

राशिद खान का प्रदर्शन अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में काफी अच्छा रहा है। उन्होंने गुजरात टाइटंस की ओर से अभी तक 16 मैचों में 6.59 की इकोनॉमी से 19 विकेट अपने नाम किए हैं। कुल मिलाकर राशिद ने 98 IPL मैचों में 6.50 की इकोनॉमी से 124 विकेट हासिल किए हैं।

Previous
Page 5 / 5

close whatsapp