IPL 2023: टॉप 5 इंपैक्ट (impact player) खिलाड़ी जिन्होंने दिल जीत लिया बेहतरीन प्रदर्शन के द्वारा

IPL 2023: टॉप 5 इंपैक्ट खिलाड़ी जिन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन कर जीता तमाम लोगों का दिल

इस संस्करण में इंपैक्ट खिलाड़ी नियम को भी लागू किया गया और सभी टीमों ने इसका काफी अच्छी तरह से इस्तेमाल किया।

4- आयुष बडोनी (24 गेंदों में 30 रन) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

IPL 2023: टॉप 5 इंपैक्ट (impact player) खिलाड़ी जिन्होंने दिल जीत लिया बेहतरीन प्रदर्शन के द्वारा
Ayush Badoni (Photo Source: Instagram)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 15वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच में खेला गया। इस शानदार मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए।

टीम की ओर से कप्तान फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। 213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी LSG ने अपने शुरुआती पांच विकेट 105 रन पर ही गंवा दिए। इसके बाद LSG ने इंपैक्ट खिलाड़ी के रूप में आयुष बडोनी को बल्लेबाजी करने के लिए भेजा।

आयुष बडोनी ने निकोलस पूरन के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी की और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कुल 24 गेंदों में 30 रन की पारी खेली।

Previous
Page 2 / 5
Next

close whatsapp