IPL 2023: टॉप 5 इंपैक्ट (impact player) खिलाड़ी जिन्होंने दिल जीत लिया बेहतरीन प्रदर्शन के द्वारा

IPL 2023: टॉप 5 इंपैक्ट खिलाड़ी जिन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन कर जीता तमाम लोगों का दिल

इस संस्करण में इंपैक्ट खिलाड़ी नियम को भी लागू किया गया और सभी टीमों ने इसका काफी अच्छी तरह से इस्तेमाल किया।

3- ध्रुव जुरेल (15 गेंदों में 32*) बनाम पंजाब किंग्स

IPL 2023: टॉप 5 इंपैक्ट (impact player) खिलाड़ी जिन्होंने दिल जीत लिया बेहतरीन प्रदर्शन के द्वारा
Dhruv Jurel (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 8वां मैच राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच में खेला गया। राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब किंग्स ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और 197 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स के एक समय 15 ओवर में 124 रन पर 6 विकेट गिर गए थे। इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने इंपैक्ट खिलाड़ी के रूप में ध्रुव जुरेल को बल्लेबाजी करने के लिए भेजा। उनको बल्लेबाजी क्रम में जेसन होल्डर से पहले भेजा गया जिसको देख तमाम लोग हैरान रह गए।

ध्रुव जुरेल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 15 गेंदों में 32 रनों की नाबाद विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और दो छक्के जड़े। हालांकि वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।

Previous
Page 3 / 5
Next

close whatsapp