इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर पृथ्वी शॉ का खेलना अच्छा संकेत नहीं है- आकाश चोपड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर पृथ्वी शॉ का खेलना अच्छा संकेत नहीं है- आकाश चोपड़ा

मैं इस टूर्नामेंट में गेंदबाजी में बदलाव से वाकई हैरान हूं- आकाश चोपड़ा

Prithvi Shaw And Aakash Chopra (Photo Source: Twitter)
Prithvi Shaw And Aakash Chopra (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। आईपीएल के 16 वें सीजन में टीम ने अब तक एक भी मैच नहीं जीता है। लगातार इस टीम को 5 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। बता दें DC के खिलाड़ी पृथ्वी शॉ का प्रदर्शन भी इस टीम की तरह ही खराब रहा है।

पृथ्वी शॉ आईपीएल 2023 में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। बता दें शॉ अब तक RCB के खिलाफ 0, मुंबई इंडियंस के खिलाफ 15, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 0, गुजरात टाइटंस के खिलाफ 7 और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 12 रन ही बना सके। वहीं लखनऊ के खिलाफ पिछले मैच में वह रन आउट हो गए, जिसके बाद उनके कप्तान डेविड वॉर्नर उनपर भड़क उठे थे।

इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर पृथ्वी शॉ का खेलना अच्छी कहानी नहीं है- आकाश चोपड़ा 

वहीं अपने यूट्यूब चैनल पर पृथ्वी शॉ के बारे में बात करते हुए भारत के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने कहा कि, पृथ्वी शॉ का इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलना अच्छा संकेत नहीं है। उन्होंने कहा कि, इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर पृथ्वी शॉ का खेलना अच्छी कहानी नहीं है। उनका फॉर्म अच्छा नहीं है और ऐसे में अगर उनकी टीम उन्हें फील्डिंग करने का मौका भी नहीं देती है तो यह भी अच्छा नहीं होगा क्योंकि वह भारत के लिए खेलना चाहते हैं।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, सिर्फ पृथ्वी शॉ ही क्यों ? मिचेल मार्श, डेविड वार्नर और यश ढुल ये सभी सस्ते में आउट हो गए और उन्हें एक बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। ललित यादव ने जहां अपने चार ओवर फेंका वहीं अक्षर पटेल ने अपना पूरा ओवर नहीं फेंका।

अक्षर पटेल के बारे में बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि, मैं इस टूर्नामेंट में गेंदबाजी में बदलाव से वाकई हैरान हूं खासकर जो गेंदबाज अपना पूरा ओवर नहीं फेंकते उनकी तो अलग ही कहानी है। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि अक्षर पटेल ऊपर क्यों नहीं आए। जब एक खिलाड़ी अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है तो आप उसे निचले क्रम पर बल्लेबाजी के लिए भेज रहे हैं, जबकि इस टीम का टॉप आर्डर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर रहा है।

close whatsapp