अरे! अरे! मैदान में अचानक घुसी महिला फैन ने जोस बटलर को बोला- I LOVE YOU - क्रिकट्रैकर हिंदी

अरे! अरे! मैदान में अचानक घुसी महिला फैन ने जोस बटलर को बोला- I LOVE YOU

राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो किया शेयर।

Jos Buttler With His Female Fan (Image Credit- Instagram)
Jos Buttler With His Female Fan (Image Credit- Instagram)

राजस्थान रॉयल्स के लिए एक बार फिर से IPL 2023 में जोस बटलर (Jos Buttler) का बल्ला जमकर बोल रहा है, जहां ये खिलाड़ी टीम के लिए रनों का पहाड़ खड़ा कर रहा है। इस बीच इस खिलाड़ी का एक नया वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें बटलर अपनी एक फैन से मिले हैं और खुद राजस्थान टीम ने इस वीडियो को शेयर किया है।

टीम के लिए जोस बटलर ने बनाए अभी तक सबसे ज्यादा रन

जी हां, राजस्थान टीम के लिए जोस बटलर अपना काम अच्छी तरह कर रहे हैं, जहां बटलर ने टीम के लिए अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। इस बल्लेबाज ने कुल 4 मैचों में अपने बल्ले से 204 रन बनाए हैं, वहीं इस सीजन में उनका बेस्ट स्कोर 79 रन है।

जब मैदान पर ही फैन ने कर दिया जोस बटलर को प्रपोज!

*राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो किया शेयर।
*वीडियो में एक महिला फैन मिली बल्लेबाज जोस बटलर से।
*इस फैन ने बटलर को बोला- I LOVE YOU SO MUCH।
*साथ ही इस फैन को जोस ने दिया ऑटोग्राफ, ली साथ में तस्वीर।

जब जोस बटलर से मिली उनकी एक सुपर फैन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

आज राजस्थान टीम का सामना होगा गुजरात

दूसरी ओर शानदार लय में चल रही राजस्थान टीम आज गुजरात के खिलाफ मुकाबला खेलने उतरेगी, शाम 7:30 बजे शुरू होने वाले इस मैच में रोमांचक टक्कर देखने को मिलेगी और दोनों ही टीमें साल 2022 के फाइनल में एक-दूसरे के खिलाफ खेलने उतरी थी।

कौन मारेगा सुपर संडे के इस दूसरे मुकाबले में बाजी?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

close whatsapp