BCCI ने की बड़ी घोषणा, घरेलू टूर्नामेंट की प्राइस मनी अब पहले से होगी ज्यादा
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2023/24 सत्र से सभी घरेलू टूर्नामेंट की प्राइस मनी को बढ़ाने का फैसला किया है।
अद्यतन - अप्रैल 16, 2023 9:36 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2023/24 सत्र से सभी घरेलू टूर्नामेंट की प्राइस मनी को बढ़ाने का फैसला किया है। इस बात की घोषणा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने दी और कहा कि घरेलू क्रिकेट को और अच्छा करने के लिए BCCI अपनी ओर से यह फैसला ले रहा है।
बता दें, रणजी ट्रॉफी विजेता अब 5 करोड़ रुपए अपने नाम करेंगे जबकि विजय हजारे ट्रॉफी (VHT) की प्राइज मनी अब 1 करोड़ रुपए हो गई है। BCCI ने रणजी ट्रॉफी के रनर अप और सेमी-फाइनलिस्ट हारने वाली टीमों की प्राइस मनी को भी बदला है। जय शाह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस बात की घोषणा की और साथ ही यह भी कहा कि घरेलू क्रिकेट भारतीय क्रिकेट की रीड की हड्डी है।
जय शाह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया कि, ‘मुझे यह बताते हुए काफी खुशी महसूस हो रही है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सभी घरेलू टूर्नामेंट की प्राइस मनी को बढ़ा रहा है। हम घरेलू क्रिकेट में निवेश करने के अपने प्रयासों को जारी रखेंगे जो भारतीय क्रिकेट की रीड की हड्डी है। रणजी ट्रॉफी विजेता को अब 2 करोड़ की जगह 5 करोड़ मिलेंगे जबकि सीनियर महिला विजेताओं को 6 लाख की जगह 50 लाख रुपए मिलेंगे।’
I’m pleased to announce an increase in prize money for all @BCCI Domestic Tournaments. We will continue our efforts to invest in Domestic Cricket – which is the backbone of Indian Cricket. Ranji winners to get ₹5 crores (from 2 cr), Sr Women winners ₹50 lacs (from 6 lacs)🇮🇳 pic.twitter.com/Cgpw47z98q
— Jay Shah (@JayShah) April 16, 2023
हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने घरेलू क्रिकेट शेड्यूल की घोषणा की थी
बता दें, हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2023/24 सीजन की घोषणा की थी। दलीप ट्रॉफी की शुरुआत 28 जून से होगी जिसके बाद प्रोफेसर देवधर ट्रॉफी खेली जाएगी। रणजी ट्रॉफी की शुरुआत 5 जनवरी से होगी जबकि इसका फाइनल मैच 14 जून 2024 को खेला जाएगा।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड लगातार भारतीय घरेलू क्रिकेट और महिला खिलाड़ियों के लिए काफी कुछ अच्छे काम कर रहा है। इसी साल महिला प्रीमियर लीग की भी शुरुआत हुई थी जिसकी तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की थी।