पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड Dream 11 Prediction, Playing XI, Fantasy Cricket Tips, Today Dream 11 Team & More Updates for PAK vs NZ Match

PAK vs NZ Dream 11 Prediction: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट, तीसरे टी-20 मैच के लिए

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो मुकाबले जीतकर पाकिस्तान ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

PAK vs NZ (Photo Source: Twitter)
PAK vs NZ (Photo Source: Twitter)

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मैच 17 अप्रैल को गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान ने पहले दोनों मुकाबले में शानदार जीत हासिल कर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। पिछले मुकाबले में कप्तान बाबर आजम के शतकीय पारी के दम पर पाकिस्तान ने 192 रन बोर्ड पर लगाए थे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने अच्छी शुरूआत की थी। लेकिन टीम फिर लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई। मार्क चैपमैन ने टीम के लिए सर्वाधिक 65 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड 20 ओवर के अंत तक 7 विकेट के नुकसान पर 154 रन ही बना पाई थी।

हारिस रऊफ ने दूसरे मैच में भी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए थे। तीसरा टी-20 मैच जीतकर पाकिस्तान सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। वहीं न्यूजीलैंड दो लगातार हार के बाद वापसी करना चाहेगी।

मैच जानकारी (Match Details):

मैच- पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा टी-20

दिन और समय- 17 अप्रैल, रात 9ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)

जगह- गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

लाइव स्ट्रीमिंग- सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनीलिव एप

(PAK vs NZ) पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (Probable Playing XI)  संभावित प्लेइंग 11:

पाकिस्तान (Pakistan):

सईम अयूब, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शादाब खान, फहीम अशरफ, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), जमान खान, हरिस रऊफ, शाहीन अफरीदी।

न्यूजीलैंड (New Zealand):

चाड बोवेस, विल यंग, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, रचिन रवींद्र, कोल मैकौंची, हेनरी शिप्ली, टॉम लैथम (कप्तान व विकेटकीपर), बेन लिस्टर, मैट हेनरी।

(PAK vs NZ) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

गद्दाफी स्टेडियम लाहौर की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 172 रन है। पाकिस्तान ने पहले दोनों मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैदान में 180 से ऊपर रन बनाए हैं। टॉस जीतने वाले कप्तान यहां पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेते हुए नजर आएंगे।

Suggested Playing XI for PAK vs NZ Dream 11 Fantasy Cricket (इस मैच के लिए संभावित ड्रीम 11 टीम):

ड्रीम 11 हेड टू हेड (Dream 11 Head to Head):

मोहम्मद रिजवान, टॉम लैथम, फखर जमान, बाबर आजम, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, इमाद वसीम, शादाब खान, हरिस रऊफ, शाहीन अफरीदी, मैट हेनरी।

कप्तान- बाबर आजम उप-कप्तान- मार्क चैपमैन

ड्रीम 11 ग्रैंड लीग (Dream 11 Grand League):

मोहम्मद रिजवान, टॉम लैथम, सईम अयूब, फखर जमान, बाबर आजम, चाड बोवेस, डेरिल मिचेल, फहीम अशरफ, रचिन रवींद्र, हरिस रऊफ, हेनरी शिप्ली।

कप्तान- हरिस रऊफ उप-कप्तान– फखर जमान

close whatsapp