वीरेंद्र सहवाग ने किया आशीष नेहरा को लेकर बड़ा खुलासा, कहा- वह एंग्जायटी के कारण खिलाड़ियों.... - क्रिकट्रैकर हिंदी

वीरेंद्र सहवाग ने किया आशीष नेहरा को लेकर बड़ा खुलासा, कहा- वह एंग्जायटी के कारण खिलाड़ियों….

वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि, मैं बचपन से आशीष नेहरा को जानता हूं।

Virendra Sahwag And Ashish Nehra (Photo Source: Twitter)
Virendra Sahwag And Ashish Nehra (Photo Source: Twitter)

भारत के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग और गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा के बीच मैदान और मैदान के बाहर काफी अच्छे संबंध रहे हैं। दोनों खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स और टीम इंडिया के लिए ड्रेसिंग रूम साझा कर चुके हैं। वहीं वीरेंद्र सहवाग ने आशीष नेहरा को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

दरअसल वीरेंद्र सहवाग ने बताया कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान आशीष नेहरा का लगातार बॉउंड्री पर फील्डर्स को सलाह देना उनकी घबराहट और चिंता को कम करने का एक तरीका था। हालांकि उनकी बातों से गुजरात के खिलाड़ियों पर अतिरिक्त दवाब पड़ सकता है।

मैं बचपन से आशीष नेहरा को जनता हूं- वीरेंद्र सहवाग 

क्रिकबज पर बातचीत करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि, मैं बचपन से आशीष नेहरा को जानता हूं। इसलिए मुझे लगता है कि वह बॉउंड्री पर फील्डर्स से बात करके अपनी घबराहट को कम करना चाह रहे थे। लेकिन इससे कभी कभी खिलाड़ियों पर दवाब बन सकता है। उन्होंने शमी से भी कुछ कहा जब वह बॉउंड्री पर थे।

वहीं उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की जीत पर बात करते हुए कहा कि, इस तरह की जीत से आपका आत्मविश्वास बढ़ता है और निश्चित रूप से उनका मनोबल बढ़ेगा। जायसवाल और बटलर के नहीं चलने पर भी इस टीम के पास हिटमायर, सैमसन और जुरेल हैं।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, इस जीत से राजस्थान रॉयल्स को यह विश्वास होगा कि वे ना केवल प्लेऑफ में जाएंगे बल्कि फाइनल में भी पहुंचेंगे और उम्मीद है कि इसे जीतेंगे भी। वहीं गुजरात टाइटंस के बारे में बात करते हुए दिल्ली के पूर्व खिलाड़ी रजत भाटिया ने कहा कि, गुजरात ने दो मैच गवां दिए हैं जो उन्हें जीतना चाहिए था। मुझे लगता है कि जिस तरह से आशीष नेहरा लगातार मैच के दौरान खिलाड़ियों से बात कर रहे थे, उससे खिलाड़ी तनाव में आ गए।

close whatsapp