IPL 2023 Points Table अपडेट: RCB vs CSK मैच के बाद का Orange और Purple Cap विजेताओं की ताज़ा सूची पाएं

IPL 2023 Orange Cap अपडेट: RCB vs CSK मैच के बाद का Results and Latest Points Table और Purple Cap Holders

चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 8 रनों से जीत दर्ज की।

Chennai Super Kings (Photo Source: IPL)
Chennai Super Kings (Photo Source: IPL)

आईपीएल 2023 का 24वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम बैंगलोर में खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 226 रन बोर्ड पर लगाए थे। डेवॉन कॉनवे ने 45 गेंदो 6 चौके और 6 छक्को की मदद से 83 रन और शिवम दुबे ने 27 गेंदो में 50 रनों की पारी खेली थी।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को खराब शुरूआत मिली, क्योंकि विराट कोहली मात्र 6 रन पर पवेलियन लौट गए। जिसके बाद कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 33 गेंदो में 62 और ग्लैन मैक्सवेल ने 36 गेंदो में 3 चौके और 8 छक्कों की मदद से 76 रनों की धुआंधार पारी खेली। RCB रन चेज में बनी हुई थी, लेकिन दिनेश कार्तिक और शाहबाज अहमद जैसे खिलाड़ी अहम वक्त पर विकेट गंवा बैठे।

चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज तुषार देशपांडे ने (3 विकेट) और मथीशा पथिराना ने (2 विकेट) अपने नाम किए। डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी के चलते चेन्नई ने मैच 8 रनों से जीत लिया है।  RCB और CSK के मैच के बाद पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची की क्या स्थितियां है, आइए आपको बताते हैं-

आईपीएल 2023ः पॉइंट्स टेबल

चेन्नई सुपर किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में 5 मैच में 3 जीत और 6 अंको के साथ तीसरे स्थान पर आ गई है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर हार के बाद 5 मैचों में 2 जीत और 4 अंको के साथ सातवें स्थान पर है।

क्रमांक टीम मैच जीत हार टाई N/R अंक नेट रन रेट Form
1 राजस्थान रॉयल्स 5 4 1 0 0 8 1.354
WWWLW
2 लखनऊ सुपर जायंट्स 5 3 2 0 0 6 0.761
LWWLW
3 चेन्नई सुपर किंग्स 5 3 2 0 0 6 0.265
WLWWL
4 गुजरात टाइटंस 5 3 2 0 0 6 0.192
LWLWW
5 पंजाब किंग्स 5 3 2 0 0 6 -0.109
WLLWW
6 कोलकाता नाइट राइडर्स 5 2 3 0 0 4 0.320
LLWWL
7 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 5 2 3 0 0 4 -0.318
LWLLW
8 मुंबई इंडियंस 4 2 2 0 0 4 -0.389
WWLL
9 सनराइजर्स हैदराबाद 4 2 2 0 0 4 -0.822
WWLL
10 दिल्ली कैपिटल्स 5 0 5 0 0 0 -1.488
LLLLL

आईपीएल 2023ः ऑरेंज कैप

क्रमांत खिलाड़ी टीम रन मैच गेंदे औसत सर्वश्रेष्ठ स्कोर स्ट्राइक रेट 4s 6s 100s 50s
1 फाफ डु प्लेसिस RCB 259 5 150 64.75 79 172.67 20 18 3
2 वेंकटेश अय्यर KKR 234 5 137 46.8 104 170.8 19 15 1 1
3 शिखर धवन PBKS 233 4 159 116.5 99 146.54 29 8 2
4 शुभमन गिल GT 228 5 163 45.6 67 139.88 25 5 2
5 डेविड वार्नर DC 228 5 195 45.6 65 116.92 31 3
6 विराट कोहली RCB 220 5 149 55 82 147.65 20 10 3
7 जोस बटलर RR 204 5 125 40.8 79 163.2 20 8 3
8 ऋतुराज गायकवाड़ CSK 200 5 133 50 92 150.38 10 14 2
9 शिमरन हेटमायर RR 183 5 99 183 56 184.85 7 15 1
10 डेवॉन कॉनवे CSK 181 5 122 36.2 83 148.36 17 8 2

आईपीएल 2023ः पर्पल कैप

क्रमांक खिलाड़ी टीम विकेट मैच ओवर बेस्ट प्रदर्शन गेंदे औसत इकॉनमी रन 4-Fers 5-Fers
1 युजवेंद्र चहल RR 11 5 20 4/17 120 14.27 7.85 157 1
2 मार्क वुड LSG 11 4 16 5/14 96 11.82 8.13 130 1
3 राशिद खान GT 11 5 20 3/31 120 15.09 8.3 166
4 मोहम्मद शमी GT 10 5 20 3/25 120 16.7 8.35 167
5 तुषार देशपांडे CSK 10 5 18.2 3/45 110 20.9 11.4 209
6 मोहम्मद सिराज RCB 8 5 20 3/22 120 17.5 7 140
7 रवि बिश्नोई LSG 8 5 18.3 3/28 111 16.5 7.14 132
8 अर्शदीप सिंह PBKS 8 5 17 3/19 102 17.63 8.29 141
9 वरूण चक्रवर्ती KKR 7 5 17.4 4/15 106 21 8.32 147 1
10 अलजारी जोसेफ GT 7 5 19 2/27 114 24 8.84 168

close whatsapp