IPL 2023: ‘CSK जल्दी ही बिना कप्तान के खेलती हुई आएगी नजर’ जानें वीरेंद्र सहवाग ने ऐसा क्यों कहा?
बैंगलोर के खिलाफ चेन्नई ने 8 रनों से जीत दर्ज की
अद्यतन - Apr 18, 2023 3:52 pm

आईपीएल 2023 के जारी सीजन में चार बार आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की गेंदबाजी कुछ खास नहीं रही है। बता दें कि लीग के 16वें सीजन में टीम के गेंदबाज लगातार वाइड और नो बाॅल गेंदबाजी कर रहे हैं।
तो वहीं जब लखनऊ के खिलाफ मैच में सीएसके के गेंदबाजों ने जब हद से ज्यादा नो बाॅल और वाइड गेंदबाजी की, तो मैच खत्म होने के बाद धोनी ने कहा था कि अगर गेंदबाजी अपनी लाइन और लेंथ में सुधार नहीं करते हैं तो वे जल्द ही नए कप्तान के अंडर खेलते हुए नजर आएंगे।
दूसरी ओर कल 17 अप्रैल को राॅयल चैलेंजर्स (RCB) के खिलाफ मैच में सीएसके बल्लेबाजों द्वारा 227 रन बनाने के बावजूद, खराब गेंदबाजी के कारण सीएसके को आखिरी ओवर में सिर्फ 8 रन से जीत मिली थी। मैचे में सीएसके के गेंदबाजों ने कुल 11 एक्स्ट्रा रन दिए थे, जिसमें 5 रन सिर्फ वाइड के थे।
तो वहीं अब भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि अगर सीएसके कें गेंदबाजों ने अपनी लाइन और लेथ में सुधार नहीं किया तो इससे सीएसके के कप्तान धोनी को बार-बार स्लो ओवर रेट होने के चलते सस्पेंशन का सामना करना पड़ सकता है।
तो क्या सीएसके बिना कप्तान के खेलते हुए आएगी नजर?
बता दें कि आरसीबी के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकबज को दिए इंटरव्यू में कहा-धोनी खुश नहीं दिख रहे थे क्योंकि वह पहले भी कह चुके हैं कि वह चाहते हैं कि गेंदबाज नो बॉल और वाइड गेंदे फेंकने में कमी लाएं।
सीएसके ने इससे पहले दो-तीन साल ही इस प्रकार गेंदबाजी की थी, लेकिन आरसीबी के खिलाफ उन्होंने एक ओवर (6 वाइड) एक्स्ट्रा फेंका। यह उस लेवल तक नहीं जाना चाहिए कि धोनी की कप्तानी पर बैन लग जाए और सीएसके को बिना कप्तान के ही खेलने उतरना पड़े।