गरीब बच्चों के सपने पूरे करने में मदद के लिए आगे आए रिंकू सिंह; KKR स्टार की दरियादिली छू लेगी आपका दिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

गरीब बच्चों के सपने पूरे करने में मदद के लिए आगे आए रिंकू सिंह; KKR स्टार की दरियादिली छू लेगी आपका दिल

रिंकू सिंह ने जारी आईपीएल 2023 में अब तक पांच मैचों में 174 रन बनाए हैं।

Rinku Singh (Photo Source: Twitter)
Rinku Singh (Photo Source: Twitter)

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह इस समय जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में शानदार फॉर्म में हैं, जहां गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ उनके लगातार पांच छक्कों को अब तक बहुत ही कम लोग भुला पाए हैं।

आपको बता दें, रिंकू ने जारी आईपीएल 2023 में अब तक पांच मैचों में 174 रन बनाए हैं। इस बीच, रिंकू सिंह केवल अपने मैदानी कारनामें के लिए सुर्खियों में नहीं है, बल्कि उन्होंने अपने एक नेक काम से भी लाइमलाइट चुराई है। दरअसल, KKR के स्टार ने अलीगढ़ में जरूरतमंद क्रिकेटरों के लिए एक स्पोर्ट्स हॉस्टल बनाने का फैसला किया है, जो अब लगभग बनकर भी तैयार हो गया है, और क्रिकेटर आईपीएल 2023 के बाद उसका उद्घाटन करेंगे।

बेहद नेक काम करने जा रहे हैं रिंकू सिंह

रिंकू सिंह ने खुद गरीबी देखी है, और क्रिकेटर बनने की अपनी यात्रा के दौरान कई कठिनाइयों का सामना किया है, इसलिए 25-वर्षीय बल्लेबाज नहीं चाहते कि दूसरों को भी कठिनाइयों से गुजरना पड़े। इस बीच, अलीगढ़ के रिंकू के बचपन के कोच मसूदुज-जफर अमिनी ने बताया कि कैसे हॉस्टल का निर्माण करना बल्लेबाज का हमेशा से एक सपना रहा है।

मसूदज-जफर अमिनी ने न्यूज18 के हवाले से कहा, “रिंकू सिंह हमेशा युवा खिलाड़ियों के लिए एक छात्रावास बनाना चाहता था, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए वित्तीय रूप से सक्षम नहीं हैं। चूंकि रिंकू अब आर्थिक रूप से मजबूत हैं, इसलिए उन्होंने अपने इस सपने को पूरा करने का फैसला किया है। हमारे करीब एक दर्जन ट्रेनी छात्रावास में शिफ्ट होंगे। उन्हें वर्तमान में बहुत ज्यादा किराया देना पड़ रहा हैं, लेकिन उन्हें यहां बहुत कम कीमत पर कमरा और भोजन मिल जाएगा।

इसके अलावा, उन्हें यात्रा पर भी समय और पैसा बर्बाद नहीं करना पड़ेगा, तो ऐसे लगभग 90 प्रतिशत काम हो जाता है। अगले महीने तक यह हॉस्टल बनकर तैयार हो जाएगा। आईपीएल से लौटने के बाद रिंकू इसका उद्घाटन करेंगे। उम्मीद है, यह सुविधा इन युवाओं के लिए चीजें आसान बनाएगी।”

close whatsapp