IPL: पांच उदाहरण जब मैदान पर झगड़ा करने के लिए क्रिकेटर्स पर बड़ा जुर्माना लगाया गया - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL: पांच उदाहरण जब मैदान पर झगड़ा करने के लिए क्रिकेटर्स पर बड़ा जुर्माना लगाया गया

इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में भी ऐसा देखने को मिला है कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच में किसी चीज को लेकर बहस शुरू हो गई और इसी वजह से खिलाड़ियों के ऊपर बड़ा जुर्माना भी लगाया गया है।

MI vs KKR (Pic Source-Twitter)
MI vs KKR (Pic Source-Twitter)

क्रिकेट को हमेशा से ही जेंटलमैन गेम कहा गया है और सभी खिलाड़ियों का यही काम होता है कि इसे बिना किसी लड़ाई या बहस के खेला जाए। अंपायर और मैच रेफरी को भी यह ध्यान रखना चाहिए कि मुकाबला बिना किसी नियम को तोड़े पूरा खेला जाए।

हालांकि ऐसा कई बार देखने को मिला है कि दो टीमें या दो खिलाड़ियों के बीच में किसी चीज को लेकर आपस में बहस शुरू हो जाती है और यह चीज कभी-कभी उम्मीद से ज्यादा आगे निकल जाती है। इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 भी खेला जा रहा है।

इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में भी ऐसा देखने को मिला है कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच में किसी चीज को लेकर बहस शुरू हो गई और इसी वजह से खिलाड़ियों के ऊपर बड़ा जुर्माना भी लगाया गया है। आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 5 उदाहरण के बारे में जिसमें IPL में मैदान पर झगड़े के कारण क्रिकेटर्स पर बड़ा जुर्माना लगाया गया है।

5- नितीश राणा-ऋतिक शौकीन (MI बनाम KKR, 2023)

MI vs KKR (Pic Source-Twitter)
MI vs KKR (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 सीजन का 22वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच में खेला गया था। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। 9वें ओवर की पहली गेंद पर ऋतिक शौकीन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा को आउट कर पवेलियन भेजा।

जब नितीश राणा वापस पवेलियन की ओर जा रहे थे तब उनके और शौकीन के बीच किसी चीज को लेकर बहस शुरू हो गई। यह बात इतनी बढ़ गई कि पीयूष चावला और सूर्यकुमार यादव को चीजों को ठीक करने के लिए बीच में आना पड़ा।

IPL का नियम तोड़ने के लिए नितीश राणा को मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना देना पड़ा जबकि शौकीन को मैच फीस का 10% जुर्माना लगा। मैच की बात की जाए तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रन बनाए जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने इस लक्ष्य को आसानी से अपने नाम कर लिया।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp