आईपीएल 2023: जोस बटलर ने आलोचनाओं से निटपने के सबसे बड़े हथियार का खुलासा किया - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023: जोस बटलर ने आलोचनाओं से निटपने के सबसे बड़े हथियार का खुलासा किया

जोस बटलर ने भारत में होने 2023 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड की तैयारियों को लेकर बात की।

Jos Buttler (Image Source: BCCI-IPL)
Jos Buttler (Image Source: BCCI-IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का जारी 16वां संस्करण इस समय पूरे शबाब पर है, और राजस्थान रॉयल्स (RR) के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर भी शानदार फॉर्म में हैं। इंग्लैंड के कप्तान ने पिछले साल आईपीएल 2022 में 17 मैचों में 863 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती थी।

जोस बटलर जारी आईपीएल 2023 में भी ऑरेंज कैप जीतने की रेस में मजबूती से शामिल हैं, क्योंकि स्टार बल्लेबाज इस समय टूर्नामेंट में 6 मैचों में 244 रनों के साथ दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज है। हालांकि, मैदान में बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद 32-वर्षीय इंग्लिश स्टार को पिछले कुछ वर्षों में काफी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा है। इस बीच, जोस बटलर ने बाहरी शोर को रोकने के महत्व और आलोचनाओं को स्वीकार करने के महत्त्व के बारे में बात की।

ब्रॉडकास्टर की राय कोई व्यक्तिगत हमला नहीं होता है: जोस बटलर

जोस बटलर ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे से बात करते हुए उनके यूट्यूब शो पर कहा: ‘लोगों की राय को स्वीकार करना आलोचना से लड़ने का एक बड़ा हथियार है। ब्रॉडकास्टर को खिलाड़ियों पर अपनी-अपनी राय देने के लिए भुगतान किया जाता है, और हमें उसे स्वीकार करना होगा, क्योंकि वे सिर्फ अपना काम कर रहे हैं। मेरा मानना है कि जब ब्रॉडकास्टर मेरी आलोचना करते हैं, तो यह मुझ पर व्यक्तिगत हमला नहीं होता है।

मैं अन्य खेल भी देखता हूं। मैं फुटबॉल देखता हूं और कहता हूं, ‘ओह वह कैसे चूक गया ?! ‘इतना आसान था’। जब मैं कोई कैच छोड़ता हूं या खराब स्कोर करता हूं, तो लोग ठीक यही कर रहे होते हैं। मैं अन्य खेलों को देखते हुए आलोचनाओं को दिल से लगाए बिना बिल्कुल वही काम करता हूं। बस स्वीकार करना।’

इंग्लैंड के कप्तान ने अंत में कहा चार साल पहले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने का एहसास इंग्लैंड क्रिकेट टीम को इसे दोबारा जीतने की प्रेरणा देता है। भारत क्रिकेट खेलने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है, और इंग्लैंड के पास एक मजबूत प्रतिभा पूल है। आईपीएल के खत्म होते ही वर्ल्ड कप 2023 की ओर ध्यान देना शुरू हो जाएगा। बटलर ने कहा 2015 के बाद से इंग्लैंड क्रिकेट की ताकत से ताकत बढ़ गई है, और वे 2023 वर्ल्ड कप का बचाव करने मैदान में उतरने के लिए बेताब है।

close whatsapp