बीच IPL में दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर ने क्या अपनी टीमें बदल ली हैं? देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

बीच IPL में दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर ने क्या अपनी टीमें बदल ली हैं? देखें वीडियो

चेन्नई और कोलकाता के बीच हुए मुकाबले में KKR ने एक आसान जीत दर्ज की।

Shardul Thakur And Deepak Chahar (Photo Source: Twitter)
Shardul Thakur And Deepak Chahar (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 के 61वें मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 6 विकेट से हराया। वहीं इस मैच में CSK के गेंदबाज दीपक चाहर का प्रदर्शन कमाल का रहा। उन्होंने 3 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इसके साथ ही KKR के गेंदबाज शार्दुल ठकुर ने भी इस मैच में 1 विकेट लिए।

वहीं मैच खत्म होने के बाद दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर जर्सी बदलते हुए नजर आए। दरअसल इन दोनों ही खिलाड़ियों का एक वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट इंटाग्राम पर शेयर किया है और साथ ही कैप्शन दिया है कि, Cherry x Dhool ,Just like old times, बता दें इस वीडियो में दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर जर्सी एक्सचेंज करते हुए नजर आ रहे हैं।

CSK ने शेयर किया दीपक चाहर-शर्दुल ठाकुर की स्पेशल वीडियो 

वायरल हो रही इस वीडियो  में दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर अपनी अपनी टीम की जर्सी उतार कर फिर आपस में बदलकर पहनते हुए दिखे। वहीं फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आ रही है और इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

यहां देखिए शार्दुल और चाहर का वो वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

दरअसल यह पहली बार नहीं हुआ है जब खिलाड़ी जर्सी एक्सचेंज करते नजर आएं हो, बल्कि इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल और गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या भी ऐसा कर चुके हैं। इसके अलावा हार्दिक पांड्या एक बार और अपने भाई क्रुणाल पांड्या के साथ जर्सी की अदला-बदली करते नजर आए थे।

वहीं अगर मैच की बात करें तो टॉस जीतकर धोनी ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जिसके बाद CSK ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 144 रन बनाए। इस टीम की ओर से डेवोन कॉनवे और शिवम दुबे ने बहुत अच्छी पारी खेली। वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने बेहतरीन प्रदर्शन कर इस मुकाबले को 18.3 ओवर में ही जीत लिया। इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में CSK दूसरे स्थान पर और KKR सांतवें स्थान पर है।

close whatsapp