टॉम मूडी ने दिया पृथ्वी शॉ को टीम से बाहर करने की सलाह, कहा- डेविड वॉर्नर के साथ इस खिलाड़ी को करनी चाहिए बल्लेबाजी
डेविड वार्नर के साथ मिशेल मार्श को बल्लेबाजी करनी चाहिए।
अद्यतन - Apr 20, 2023 5:30 pm

आईपीएल 2023 में पृथ्वी शॉ का बल्ला कुछ खास नहीं चला है। दरअसल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी पृथ्वी शॉ इंडियन प्रीमियर लीग के 16 वें सीजन में अब तक खेले गए मैच में ज्यादा रन बना पाने में सफल नहीं रहे हैं। वहीं उनकी बल्लेबाजी पर कई दिग्गज खिलाड़ी भी सवाल उठा चुके हैं।
बता दें हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी टॉम मूडी ने भी पृथ्वी शॉ को लेकर जरुरी सलाह दिया है। उनका कहना है कि दिल्ली कैपिटल्स को उनको बाहर कर देना चाहिए और उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को डेविड वॉर्नर के साथ ओपनिंग के लिए आना चाहिए।
आपको कुछ खिलाड़ियों पर कड़ा फैसला लेना होगा- टॉम मूडी
दरअसल ESPNcricinfo पर बातचीत करते हुए टॉम मूडी ने कहा कि, आपको कुछ खिलाड़ियों पर कड़ा फैसला लेना होगा जिनका प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। अब तक हमने जो देखा उसे देखकर यह कह सकते हैं कि आईपीएल 2023 पृथ्वी शॉ का सीजन नहीं है, हालांकि हमने उम्मीद की थी कि यह उनका सीजन होगा। अगर उन्हें आगे भी मौका देते हैं तो टीम को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, उन्हें कुछ और मैच खेलना चाहिए और फिर देखते हैं क्या होता है ? हालांकि यह कठिन समय है। उन्हें लेकर टीम को जरुरी फैसले लेने होंगे। वहीं उनका मानना है कि डेविड वॉर्नर के साथ मिचेल मार्श को बल्लेबाजी करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि, उन्होंने हाल ही में ओपन किया है और सफल भी रहे हैं। वह एक बेहतरीन बल्लेबाज है और इससे डेविड वॉर्नर को भी अपनी पारी को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे आपके पास दाएं और बाएं हाथ का कॉम्बिनेशन होगा। साथ ही एक छोर पर 6 फ़ीट 4 इंच और दूसरी छोर से 5 फ़ीट 8 इंच का बल्लेबाजी होगा और तब ऐसे में गेंदबजों की मुश्किलें इससे जरूर बढ़ जाएंगी।