इधर टीम इंडिया के खिलाड़ी IPL में नोट छाप रहे हैं, उधर चेतेश्वर पुजारा WTC फाइनल की तैयारी कर रहे हैं! - क्रिकट्रैकर हिंदी

इधर टीम इंडिया के खिलाड़ी IPL में नोट छाप रहे हैं, उधर चेतेश्वर पुजारा WTC फाइनल की तैयारी कर रहे हैं!

इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने गए हैं बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा।

Cheteshwar Pujara (Image Credit- Instagram)
Cheteshwar Pujara (Image Credit- Instagram)

इस समय टीम इंंडिया के सभी खिलाड़ी IPL में अपनी-अपनी टीमों के साथ बिजी हैं, लेकिन दूसरी ओर चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) अभी से WTC यानी की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की तैयारियां कर रहे हैं। जिसका नजारा हाल ही में सोशल मीडिया पर देखने को मिला है, जिसका वीडियो खुद पुजारा ने शेयर किया है।

WTC के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

जी हां, एक बार फिर से टीम इंडिया आपको वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलते हुए नजर आने वाली है, लेकिन इस बार रोहित के सामने न्यूजीलैंड टीम नहीं होगी। वहीं जून में WTC का फाइनल होगा, जहां भारतीय टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।

चेतेश्वर पुजारा IPL को कुछ नहीं समझते हैं!

*इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने गए हैं बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा।
*ससेक्स की कप्तानी कर रहे हैं पुजारा और हाल ही में लगाया शतक।
*इस बीच बल्लेबाज ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक रील वीडियो की शेयर।
*वीडियो में पुजारा इंग्लैंड में फिटनेस के साथ कर रहे हैं नेट प्रैक्टिस।

इंस्टाग्राम पर चेतेश्वर पुजारा ने ये रील वीडियो की शेयर

IPL नहीं आता चेतेश्वर पुजारा को ज्यादा रास

दूसरी टेस्ट के लिए मशूहर बल्लेबाज पुजारा को IPL ज्यादा रास नहीं आता है, जहां कभी वो लीग में अनसॉल्ड रहते हैं तो कभी ऑक्शन में अपना नाम ही नहीं देते हैं। दूसरी ओर जब भी वो किसी टीम में जाते हैं तो वहां उन्हें अंतिम 11 में खेलने का मौका नहीं दिया जाता और इस खिलाड़ी की आखिरी IPL टीम चेन्नई सुपर किंग्स थी।

CSK टीम के साथ इस बल्लेबाज का एक सोशल मीडिया पोस्ट

close whatsapp