DC vs KKR: दिल्ली कैपिटल्स ने लो स्कोरिंग मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 4 विकेट से हराया  - क्रिकट्रैकर हिंदी

DC vs KKR: दिल्ली कैपिटल्स ने लो स्कोरिंग मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 4 विकेट से हराया 

दिल्ली की ओर से डेविड वाॅर्नर ने 57 रनों की पारी खेली

Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders (Image Credit- Twitter)
Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, DC vs KKR Match Result: आईपीए के 16वें सीजन का 27वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज 20 अप्रैल, गुरूवार को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में दिल्ली ने केकेआर को 4 विकेट से हरा दिया है।

गौरतलब है कि यह दिल्ली की आईपीएल 2023 में खेले गए 6 मैचों में पहली जीत है। तो वहीं दिल्ली ने यह मैच पहले शानदार गेंदबाजी और उसके बाद शानदार बल्लेबाजी के दम पर जीता है, और इन फाॅर्म डेविड वाॅर्नर ने आज कप्तानी पारी भी खेली।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच का हाल:

बता दें कि मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वाॅर्नर ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और यह फैसला उनके गेंदबाजों ने एक दम सही कर दिखाया। गौरतलब है कि केकेआर की टीम 20 ओवर में 127 रनों पर ऑलआउट हो गई।

केकेआर की ओर से सबसे ज्यादा 43 रनों की पारी आईपीएल 2023 में अपना मैच खेल रहे जेसन राॅय ने खेली, तो अंत में आंद्रे रसेल के नाबाद 38 रनों की की बदौलत कोलकाता की टीम किसी तरह 127 रनों के कुल स्कोर तक पहुंच पाई। साथ ही आपको दिल्ली की गेंदबाजी के बारे में बताएं, तो इशांत शर्मा, एनरिक नाॅर्खिया, अक्षर पटेल व कुलदीप यादव को 2-2 विकेट मिले, तो 1 विकेट मुकेश कुमार को भी मिला।

दूसरी तरफ कोलकाता से मिले 128 रनों के टारगेट को दिल्ली कैपिटल्स ने 19.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाकर हासिल कर लिया। बता दें कि दिल्ली की ओर से डेविड वाॅर्नर ने 57 रनों की शानदार पारी खेली, तो मनीष पांडे ने 21 रनों का योगदान दिया।

इसके बाद अक्षर पटेल 19 और ललित यादव 4 रन बनाकर नाबाद रहे। तो वहीं आपको केकेआर की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो वरूण चक्रवर्ती, अनूकुल राॅय और नीतीश राणा ने दो-दो विकेट मिले।

देंखे दिल्ली की जीत पर फैंस के रिएक्शन

https://twitter.com/sri_ashutosh08/status/1649124461004877825?s=20

close whatsapp