हरभजन सिंह हुए रवींद्र जडेजा की गेंदबाजी के फैन, कहा- उनकी गेंदबाजी के आगे..... - क्रिकट्रैकर हिंदी

हरभजन सिंह हुए रवींद्र जडेजा की गेंदबाजी के फैन, कहा- उनकी गेंदबाजी के आगे…..

SRH के खिलाफ मैच में रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट किया अपने नाम।

Ravindra Jadeja And Harbhajan Singh (Photo Source: Twitter)
Ravindra Jadeja And Harbhajan Singh (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का 29 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया। इस मैच में CSK के खिलाड़ी रवींद्र जडेजा का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उनकी शानदार गेंदबाजी के आगे हैदराबाद के बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए।

बता दें जडेजा की इस शानदार गेंदबाजी की तारीफ भारत के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह ने की है। स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि, आप रविंद्र जडेजा को देखें, उन्होंने एक भी गेंद खराब नहीं डाली। लाइन और लेंथ इतनी सटीक थी कि बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए कुछ खास करना पड़ता है क्योंकि वह रन नहीं देते। इसलिए आपको रन बनाने के लिए कुछ शॉट खेलने होंगे।

उनका शॉट सिलेक्शन काफी खराब रहा था- हरभजन सिंह 

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन पर नाराजगी जताते हुए हरभजन सिंह ने कहा कि उनका शॉट सिलेक्शन काफी खराब रहा था। उन्होंने कहा कि, उनके द्वारा चुने गए शॉट के विकल्प गलत थे। मयंक अग्रवाल काफी जल्दी क्रीज से बाहर आ गए हैं। मानों जैसे उन्होंने गेंदबाजों को मौका दिया हो कि वह क्रीज से बाहर आने वाले हैं, ताकि गेंदबाज उन्हें देख सके और थोड़ी वाइड बॉल फेंक सके।

बता दें जडेजा ने पहले अभिषेक शर्मा को आउट किया। दरअसल उन्होंने दूसरे विकेट के लिए राहुल त्रिपाठी के साथ 36 रनों की साझेदारी की। लेकिन जड्डू के खतरनाक गेंदबाजी के आगे वे ज्यादा देर क्रीज पर टिक ना सके और आउट होकर पवेलियन लौट गए।

वहीं अभिषेक शर्मा के बाद रविंद्र जडेजा ने राहुल त्रिपाठी को आउट किया, वह शॉट लगाने की चक्कर में आउट हुए। फिर इसके बाद उन्होंने मयंक अग्रवाल को स्टंप के पीछे धोनी के हाथों कैच आउट कर चलता किया। जडेजा की शानदार गेंदबाजी के आगे SRH टीम लड़खड़ाती नजर आई और मात्र 134 रन ही बना सकी।

close whatsapp