राशिद खान के साथ मोहम्मद शमी ने खास अंदाज में मनाई ईद, देखें वायरल वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

राशिद खान के साथ मोहम्मद शमी ने खास अंदाज में मनाई ईद, देखें वायरल वीडियो

गुजरात टाइटंस का अगला मुकाबला 22 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला जाएगा।

Rashid Khan Mohammad Shami (Photo Source: Instagram)
Rashid Khan Mohammad Shami (Photo Source: Instagram)

क्रिकेट के दुनिया की सबसे चर्चित लीग आईपीएल में दुनिया भर के खिलाड़ी इस वक्त अपनी प्रतिभा दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस आईपीएल पॉइंट्स टेबल में इस वक्त 5 मैचों में तीन जीत और 6 अंको के साथ चौथे पायदान पर है। टीम का अगला मुकाबला 22 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला जाएगा।

इसी बीच सोशल मीडिया पर मोहम्मद शमी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल भारतीय तेज गेंदबाज ने ईद के मौके पर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया जिसमें गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी एक-दूसरे को ईद की शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं।

गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को दी ईद की मुबारकबाद

उस वायरल वीडियो में मोहम्मद शमी, नूर अहमद और राशिद खान ईद की मुबारकबाद देते हुए लोगों से गले मिलते हुए नजर आ रहे हैं। मोहम्मद शमी ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है- ‘ईद मुबारक’। मोहम्मद शमी द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।

यहां देखें मोहम्मद शमी द्वारा साझा किया गया वो वीडियो-

शानदार फॉर्म में हैं मोहम्मद शमी

गुजरात टाइटंस का इस सीजन में अब तक का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। लेकिन टीम अपनी ट्रॉफी रिटने करने की मंशा साफ रखते हुए आगामी मुकाबलों में शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकती है। मोहम्मद शमी नई गेंद और डेथ ओवरों में टीम को लगातार सफलता दिला रहे हैं।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए थे। शमी ने जोस बटलर, ध्रुव जुरेल और रविचंद्रन अश्विन जैसे बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। लेकिन टीम को 3 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। मोहम्मद शमी लखनऊ के खिलाफ आगामी मुकाबले में शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए नजर आ सकते हैं।

close whatsapp