विराट कोहली ने डाली जिम वाली तस्वीर, तो रोहित शर्मा ने भी किया उन्हें तुरंत कॉपी!
हाल ही में विराट कोहली ने इंस्टा स्टोरी पर लगाई थी जिम वाली तस्वीर।
अद्यतन - अप्रैल 22, 2023 1:49 अपराह्न

IPL 2023 में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) की टीमें अब लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है, जिसके बाद दोनों ही टीमों के फैन्स खुशी से लबरेज हैं। दूसरी ओर ये दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी मैदान के बाहर भी जमकर मेहनत करने में लगे हैं, जिसका सबूत दोनों का सोशल मीडिया देने में लगा है।
विराट बल्लेबाजी में हीरो, तो रोहित अभी तक हैं जीरो
दूसरी ओर RCB टीम के लिए विराट कोहली लगातार अर्धशतक पर अर्धशतक लगा रहे हैं, लेकिन MI टीम के कप्तान रोहित शर्मा लगातार शानदार पारी खेलने में अभी तक नाकाम रहे हैं और टीम के बाकी खिलाड़ी रन बनाने में लगे हुए हैं।
रोहित शर्मा क्यों विराट कोहली की नकल करते हैं?
*हाल ही में विराट कोहली ने इंस्टा स्टोरी पर लगाई थी जिम वाली तस्वीर।
*इसके तुरंत बाद रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक रील की शेयर।
*इस इंस्टा रील में हिटमैन जिम में कर रहे थे काफी ज्यादा मेहनत।
*अभी तक इस रील वीडियो पर आ चुके हैं 5 लाख से ज्यादा लाइक्स।
इंस्टाग्राम पर रोहित शर्मा ने शेयर की थी ये रील वीडियो
कैसा रहा है मुंंबई टीम का अब तक का प्रदर्शन?
रोहित की कप्तानी वाली MI टीम ने अभी तक लीग में कुल 5 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 3 में जीत मिली है तो 2 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं आज टीम अपने होम ग्राउंड पर खेलेगी, जहां MI टीम के सामने पंजाब टीम की चुनौती होगी।