कल के आए खिलाड़ियों को धोनी से सीखना चाहिए, कैसे फैन्स का दिल जीता जाता है
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ माही का एक नया वीडियो।
अद्यतन - अप्रैल 23, 2023 5:22 अपराह्न

इस पूरे IPL सीजन में CSK टीम के कप्ताम धोनी खबरों में बने हुए हैं, साथ ही अब धीरे-धीरे साफ हो गया है कि ये माही का आखिरी IPL होने वाला है। जिसके देखते हुए थाला अपने फैन्स को निराश नहीं करना चाहते, जिसका नजारा हाल ही में सोशल मीडिया पर देखने को मिला है।
क्या धोनी ने संन्यास का इशारा कर दिया है?
IPL 2023 शुरू होने से पहले भी धोनी को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रही थी, जिसमें दावा किया जा रहा था की इस सीजन के बाद से वो IPL से भी संन्यास ले लेंगे। हाल ही में SRH के खिलाफ हुए मैच के बाद माही ने बड़ा बयान दिया था, उन्होंने कहा था कि वो अपने LAST PHASE को एन्जॉय कर रहे हैं।
फैन्स को अपना दोस्त मानते हैं धोनी!
*सोशल मीडिया पर वायरल हुआ माही का एक नया वीडियो।
*वीडियो में धोनी मिले अपने एक क्रेजी फैन से, जिसे नहीं किया निराश।
*थाला ने आराम से रूक कर उस फैन को दिए अपने 2 ऑटोग्राफ।
*अब सोशल मीडिया पर इस वीडियो को किया जा रहा है काफी पसंद।
अपने फैन को कुछ ऐसे खुश किया धोनी ने
CSK टीम का सामना होगा आज KKR से
दूसरी ओर सुपर संडे के दिन आज दूसरे मुकाबले में CSK टीम का सामना KKR से होगा, जहां दोनों ही टीमें काफी ज्यादा शानदार लय में नजर आ रही हैं और एक बार फिर से IPL में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।