क्या ऋतुराज गायकवाड़ को बोल्ड कर गालियां देने लगे सुयश शर्मा? - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या ऋतुराज गायकवाड़ को बोल्ड कर गालियां देने लगे सुयश शर्मा?

इस बेहतरीन मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

Suyash Sharma (Pic Source-Twitter)
Suyash Sharma (Pic Source-Twitter)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 33वां मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला जा रहा है। इस बेहतरीन मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से दोनों सलामी बल्लेबाजों ने काफी अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 73 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। डेवॉन कॉनवे और ऋतुराज गायकवाड़ ने पावरप्ले का काफी अच्छी तरह से इस्तेमाल किया और ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश की। हालांकि जैसे ही ऋतुराज गायकवाड़ पूरी तरह से सेट हो गए और बड़ा स्कोर बनाने को देखने लगे वैसे ही उनका विकेट युवा स्पिनर सुयश शर्मा ने अपने नाम किया।

हालांकि विकेट लेने के बाद सुयश शर्मा को काफी उत्साहित होते हुए देखा गया और उन्होंने जोश-जोश में कुछ गलत शब्दों का भी प्रयोग किया। पारी का 8वां ओवर लेकर आए सुयश शर्मा ने काफी अच्छी गुगली फेंकी जो क्रीज पर गिरने के बाद काफी तेजी से अंदर आई। ऋतुराज इस गेंद को अच्छी तरह से नहीं पढ़ पाए और बोल्ड हो गए। सुयश शर्मा इस विकेट से काफी खुश हो गए और उन्होंने जोश-जोश में कुछ बोला जिसको देखकर ऐसा लगा कि वो गलत भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।

ये रही वीडियो:

बता दें, दोनों टीमों के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में 6 मैच खेले हैं जिसमें से 4 में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वो IPL 2023 की अंक तालिका में इस समय तीसरे स्थान पर हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक छह मैच खेले हैं जिनमें से 2 में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। IPL 2023 की अंक तालिका में वो 8वें पायदान पर हैं। पिछले सीजन दोनों ही टीमों के लिए काफी निराशाजनक रहा था और दोनों ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। इस सीजन में दोनों ही टीमें अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी और प्लेऑफ में जगह बनाने को भी देखेंगी।

close whatsapp