इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर हर्षल पटेल का बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- इस नियम के कारण टीम को….
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में हर्षल पटेल इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर टीम में शामिल हुए थें।
अद्यतन - Apr 24, 2023 1:38 pm

रविवार (23 अप्रैल) को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को 7 रनों से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर की टीम ने 20 ओवर में 189 रन बनाए। बैंगलोर की ओर से सबसे अच्छी बल्लेबाजी कप्तान फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने की।
वहीं हर्षल पटेल की शानदार गेंदबाजी के आगे राजस्थान रॉयल्स की टीम लड़खड़ाती हुई नजर आई। बता दें उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबजी की और 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। वहीं मैच के बाद हर्षल पटेल ने बताया कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम उनकी टीम के लिए कैसे महत्वपूर्ण साबित हुआ।
जब गेंद सख्त और नई होती है तो रन बनाना काफी आसान होता है- हर्षल पटेल
मैच के बाद हर्षल पटेल ने कहा कि, हमने यहां जो देखा वो यह कि जब गेंद सख्त और नई होती है तो रन बनाना काफी आसान होता है। लेकिन जब गेंद हार्ड और चमक खो देती है तो शॉट मारना काफी मुश्किल हो जाता है। हमने यह प्लान किया था कि भले ही वह अच्छी साझेदारी कर रहे हो लेकिन हम बैक टू बैक डॉट बॉल फेंकने की कोशिश करेंगे और जितना हो सके उतना आक्रामक होने की कोशिश करेंगे।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, जिस तरह से हमने फाफ को एक बल्लेबाज के रूप में और मुझे एक गेंदबाज के रूप में इस्तेमाल किया है, वह टीम के लिए बहुत अच्छा रहा है। हम दोनों चोट से जूझ रहे हैं, ऐसे में यह हमें अपने स्किल को सामने लाने में मदद नहीं करता है। इम्पैक्ट प्लेयर नियम हमें अपनी मुख्य स्किल की देखभाल करने की अनुमति देता है।
बता दें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में हर्षल पटेल को RCB ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर टीम में शामिल किया था। इससे पहले फाफ डुप्लेसिस भी पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर RCB की टीम में शामिल हुए थे।