GT vs MI, Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच
आईपीएल 2023 का 35वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - Apr 25, 2023 6:49 pm

आईपीएल 2023 का 35वां मुकाबला गुजरात टाइटंस(GT) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस ने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 7 रनों से जीत दर्ज की थी।
वहीं मुंबई इंडियंस को पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। गुजरात टाइटंस जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी वहीं मुंबई इंडियंस करारी हार के बाद वापसी करना चाहेगी। गुजरात टाइटंस इस वक्त पॉइंट्स टेबल में 8 अंको के साथ चौथे वहीं मुंबई इंडियंस 6 अंको के साथ सातवें पायदान पर है।
मैच जानकारी (Match Details):
मैच- गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस
दिन और समय- 25 अप्रैल, शाम 7ः30 बजे
जगह- नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोसिनेमा
(GT vs MI) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। शुरूआत से ही इस पिच पर अच्छा बाउंस मिलता है जिसके चलते बल्लेबाज आक्रमकता भरे शॉट खेलते हुए नजर आ सकते हैं। वहीं स्पिनर भी इस पिच पर खेल आगे बढ़ने के बाद बड़ी भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं।
(GT vs MI) गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस (Head to Head) हेड टू हेड:
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में अब तक एक ही मुकाबला खेला गया है, जिसमें मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की है।
(GT vs MI) गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस फुल स्कॉवड
गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans):
अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, दासुन शनाका, हार्दिक पांड्या (कपतान), ओडियन स्मिथ, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, श्रीकर भरत, मैथ्यू वेड, उरविल पटेल, अलजारी जोसेफ, दर्शन नालकंडे, जयंत यादव, जोशुआ लिटिल, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, नूर अहमद, प्रदीप सांगवान, राशिद खान, साई किशोरे, शिवम मावी, यश दयाल।
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians):
डेवल्ड ब्रेविस, नेहल वढ़ेरा, रमनदीप सिंह, रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, कैमरून ग्रीन, राघव गोयल, शाम्स मुलानी, टिम डेविड, इशान किशन, विष्णु विनोद, आकाश मधवाल, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, डुवान जेनसेन, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनड्रॉर्फ, जोफ्रा आर्चर।
(GT vs MI) गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:
गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans):
रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, मोहित शर्मा।
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians):
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, तिलक वर्मा, नेहल वढ़ेरा, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर।
GT vs MI Probable Best Performers (सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी):
संभावित बेस्ट बल्लेबाज:
शुभमन गिल:
शुभमन गिल लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में शून्य पर आउट हो गए थे। लेकिन अहमदाबाद के मैदान में शुभमन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए नजर आते हैं। इस मैदान में इस सीजन खेले गए पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शुभमन गिल ने 36 गेंदो में 63 रनों की पारी खेली थी। दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शुभमन ने 39 और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 45 रनों की पारी खेली थी। शुभमन पिछले मैच के खराब फॉर्म से वापसी करते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।
संभावित बेस्ट गेंदबाज:
मोहम्मद शमीः
मोहम्मद शमी ने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 3 ओवर में मात्र 18 रन दिए थे। आईपीएल के इस सीजन 6 मैचों में मोहम्मद शमी अब तक 10 विकेट ले चुके हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी मोहम्मद शमी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए नजर आ सकते हैं।
कौन जीतेगा मैच-
गुजरात टाइटंस मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच जीतते हुए नजर आएगी।