PAK vs NZ: मार्क चैपमैन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के आगे पाकिस्तान ने टेके घुटने, न्यूजीलैंड ने 6 विकेट से दर्ज की शानदार जीत - क्रिकट्रैकर हिंदी

PAK vs NZ: मार्क चैपमैन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के आगे पाकिस्तान ने टेके घुटने, न्यूजीलैंड ने 6 विकेट से दर्ज की शानदार जीत

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ पांचवे टी-20 मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज की।

Mark Chapman (Photo Source: Twitter)
Mark Chapman (Photo Source: Twitter)

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पांचवा मुकाबला 24 अप्रैल को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 193 रन बोर्ड पर लगाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने मार्क चैपमैन के 104 रनों की शतकीय पारी के दम पर 6 विकेट से जीत हासिल की। न्यूजीलैंड की जीत के बाद दोनों टीमों के बीच सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई।

शतक से चूके मोहम्मद रिजवान

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान को मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम की जोड़ी ने शानदार शुरूआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी हुई। लेकिन फिर पाकिस्तान लगातार तीन विकेट गंवा बैठी। छठे ओवर में ब्लेयर टिकनर ने बाबर आजम को (19 रन) और मोहम्मद हैरिस को गोल्डन डक पर पवेलियन भेज दिया।

जिसके बाद सातवें ओवर में सईम अयूब ईश सोढ़ी के हाथों गोल्डन डक पर आउट हो गए। इफ्तिखार अहमद ने 36 और इमाद वसीम ने 31 रनों की पारी खेल टीम के लिए अहम योगदान दिया। मोहम्मद रिजवान ने 62 गेंदो का सामना करते हुए 7 चौके और 4 छक्को की मदद से 98 रनों की नाबाद पारी खेली।

मार्क चैपमैन जेम्स नीशम के बीच हुई मजबूत साझेदारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को झटका जल्दी लगा जब कप्तान टॉम लैथम और विल यंग पारी के पहले ही ओवर में आउट हो गए। शाहीन अफरीदी ने टॉम लैथम को शून्य और विल यंग को (4 रन) पर पवेलियन भेजा। जिसके बाद दूसरे ओपनर चाड बोवेस पारी के चौथे ओवर में 19 रन पर इमाद वसीम के हाथों आउट हो गए।

न्यूजीलैंड पावरप्ले में मात्र 33 रन पर 3 विकेट गंवा चुकी थी। चार नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे डेरिल मिचेल भी कुछ कमाल दिखा पाने में नाकामयाब रहे। वह 18 गेंदो में 15 रन बनाकर इमाद वसीम के हाथों आउट हो गए। जिसके बाद सारी जिम्मेदारी मार्क चैपमैन और जिम्मी नीशम के ऊपर थी।

मार्क चैपमैन ने 57 गेंदो का सामना करते हुए 11 चौके और 4 छक्कों की मदद से 104 रनों की पारी खेली। वहीं जेम्स नीशम ने 25 गेंदो में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 45 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों के बीच 121 रनों की मजबूत साझेदारी हुई, जिसके चलते न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की।

न्यूजीलैंड के जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/SublaniyaVinay/status/1650724050027819008?s=20

https://twitter.com/hifzaAwanzadii/status/1650724584034021377?s=20

https://twitter.com/theasadmehmood/status/1650726911759228930?s=20

close whatsapp