आईपीएल ने करवाई अजिंक्य रहाणे की टीम इंडिया में वापसी, WTC 2023 फाइनल के लिए Squad में मिला मौका - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल ने करवाई अजिंक्य रहाणे की टीम इंडिया में वापसी, WTC 2023 फाइनल के लिए Squad में मिला मौका

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 7 जून से इंग्लैंड के ओवल में खेला जाएगा।

Indian Test team. (Photo Source: BCCI)
Indian Test team. (Photo Source: BCCI)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से इंग्लैंड के ओवल मैदान में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेला था, लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा था। बीसीसीआई ने आज 25 अप्रैल को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है।

रोहित शर्मा भारत की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। वहीं अजिंक्य रहाणे जो टेस्ट टीम से बाहर चल रहे थे, WTC फाइनल स्क्वॉड में शामिल है। श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। श्रेयस अय्यर हाल ही में सर्जरी से गुजरे हैं। जिसके चलते वह WTC फाइनल स्क्वॉड का हिस्सा नहीं है।

टेस्ट टीम में हुई अजिंक्य रहाणे की हुई वापसी

भारतीय टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 2-1 से जीत दर्ज की थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू होम टेस्ट सीरीज में भारत ने शानदार खेल दिखाया था। जिसके बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत का स्क्वॉड क्या रहने वाला है, इसे लेकर चर्चा जोरों पर थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान केएल राहुल को उप-कप्तानी पद से हटा कर शुभमन गिल को प्लेइंग 11 में जगह दी गई थी।

लेकिन WTC फाइनल को लेकर चर्चा चल रही थी कि इंग्लैंड के कंडिशन के आधार पर केएल राहुल विकेटकीपर की भूमिका निभा सकते हैं। लेकिन बीसीसीआई चयनकर्ता ने केएस भरत को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में टीम में जगह दी है। साथ ही अजिंक्य रहाणे भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते हुए नजर आ रहे हैं।

आईपीएल 2023 में अजिंक्य रहाणे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। जिसके चलते उन्हें WTC फाइनल स्क्वॉड में जगह मिली है। WTC फाइनल स्क्वॉड में स्पिनर के रूप में रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा टीम में शामिल है। वहीं तेज गेंदबाज के रूप में मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी और जयदेव उनादकट को जगह मिली है।

टीम इंडिया का स्क्वॉड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट

 

 

close whatsapp