SRH vs DC: 'ऐसा लगता है कि सनराइजर्स हैदराबाद रन चेज करना भूल गए हैं'- आकाश चोपड़ा  - क्रिकट्रैकर हिंदी

SRH vs DC: ‘ऐसा लगता है कि सनराइजर्स हैदराबाद रन चेज करना भूल गए हैं’- आकाश चोपड़ा 

दिल्ली ने हैदराबाद को लो स्कोरिंग मैच में 7 रन से हराया था।

Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals, Aakash Chopra (Image Credit- IPL/Twitter)
Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals, Aakash Chopra (Image Credit- IPL/Twitter)

IPL 2023, SRH vs DC: आईपीएल के जारी सीजन का 34वां मैच कल 24 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। बता दें कि इस लो स्कोरिंग मैच में दिल्ली ने शानदार गेंदबाजी के दम पर हैदराबाद को 7 रनों से हरा दिया है।

तो वहीं इस लो स्कोरिंग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को मिली हार के बाद भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है। चोपड़ा का मानना है कि हैदराबाद भूल गई है कि उन्हें रन का पीछा किस तरह करना है।

आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खत्म होने के बाद जियो सिनेमा के एक्सपर्ट पैनल में बातचीत करते हुए आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है। आकाश ने कहा- मैच में यह पता लगा पाना काफी मुश्किल है किस टीम को हार मिली और किसी टीम को जीत। इस मैच में हैदराबाद हारी या दिल्ली जीत गई?

आकाश ने आगे कहा- मैच को इतना लंबा खींचने का कोई मतलब नहीं था। हैदराबाद मैच को 7 रनों से हार गया, जबकि उसके पास चार विकेट बचे हुए थे। उन्होंने 18वें ओवर तक मैच खत्म करने के बारे में क्यों नहीं सोचा।

मैच खत्म 18-19 ओवर तक खत्म नहीं हुआ, क्योंकि उन्होंने इसके लिए प्लान नहीं किया। मुझे नहीं पता ये क्या था, लेकिन यह एक अलग तरीके का रन चेज लगा। ऐसा लगता है कि सनराइजर्स हैदराबाद रन चेज करना भूल गए हैं।

दूसरी ओर आपको इस मैच के बारे में बताएं तो दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। तो वहीं दिल्ली से मिले 145 रनों का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 137 रन ही बना पाई, और मैच को 7 रन से गंवा दिया।

close whatsapp