आईपीएल 2023: क्या आपने कभी कॉपी+पेस्ट विकेट देखे हैं? तो फिर देखिए एक क्लिक में - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023: क्या आपने कभी कॉपी+पेस्ट विकेट देखे हैं? तो फिर देखिए एक क्लिक में

GT ने MI को 55 रनों से मात देकर जारी आईपीएल 2023 में अपनी पांचवी जीत दर्ज की।

Shubman Gill and Vijay Shankar. (Image Souce: Twitter)
Shubman Gill and Vijay Shankar. (Image Souce: Twitter)

गुजरात टाइटंस (GT) ने 25 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के 35वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) को 55 रनों से मात देकर इस सीजन में अपनी पांचवी जीत दर्ज की।

इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस (GT) जारी आईपीएल 2023 की अंकतालिका में दस अंको के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पास भी दस अंक है, लेकिन बेहतर नेट रन रेट (+0.662) के कारण वे अंकतालिका में टॉप पर काबिज है। गुजरात टाइटंस (GT) का नेट रन रेट इस समय +0.580 है।

शुभमन गिल और विजय शंकर ने एक ही अंदाज में खोए अपने विकेट

इस बीच, GT vs MI मैच में मुंबई इंडियंस (MI) के अनुभवी स्पिनर पियूष चावला और कुमार कार्तिकेय ने गुजरात टाइटंस (GT) के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (56) और ऑलराउंडर विजय शंकर (19) को जिस तरह से आउट किया, वो इस समय इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल, कुमार कार्तिकेय और पियूष चावला ने गिल और शंकर को बिलकुल एक ही अंदाज में पवेलियन वापस भेजा, दोनों के विकेट हूबहू एक जैसे थे, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। गिल ने 12वें ओवर में कुमार कार्तिकेय के खिलाफ लॉन्ग ऑन पर चौका लगाने की कोशिश की, और गेंद सीधे सूर्यकुमार यादव के हाथ में जा गिरी।

और फिर अगले ही ओवर में, पीयूष चावला ने विजय शंकर को आउट किया, जो उसी अंदाज में लॉन्ग ऑन पर टिम डेविड को आसान कैच दे बैठे, ठीक उसी तरह जैसे शुभमन गिल पिछले ओवर में आउट हुए थे। आईपीएल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इन दो विकेट का वीडियो शेयर किया है।

यहां देखिए वो वीडियो –

आपको बता दें, गुजरात टाइटंस (GT) का जारी आईपीएल 2023 ने अगला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 29 अप्रैल को है, जबकि मुंबई इंडियंस (MI) 30 अप्रैल को अपने अगले आईपीएल 2023 मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना करेगी।

close whatsapp