RCB vs KKR: सिराज ने किया दो बार बीट दो कोहली को आया गुस्सा और जड़ दिया टी-20 वर्ल्ड कप वाला ऐतिहासिक छक्का, देंखे वीडियो
आज बुधवार को आईपीएल 2023 में बैंगलोर और कोलकाता के बीच मैच खेला जाएगा
अद्यतन - अप्रैल 26, 2023 3:50 अपराह्न

IPL 2023, RCB vs KKR: आईपीएल के जारी 16वें सीजन में आज 26 अप्रैल, बुधवार को राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स मैच से पहले आरसीबी के बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली का रौद्र रूप देखने को मिला है।
गौरतलब है कि आईपीएल 2023 का 36वां मैच आज आरसीबी और केकेआर के बीच शाम 7.30 बजे से बैंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। तो वहीं इस मैच से पहले आयोजित प्री प्रैक्टिस सेशन में विराट कोहली का रौद्र रूप देखने को मिला है। साथ ही बता दें कि इस प्रैक्टिस सेशन की वीडियो को आरसीबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है।
कोहली ने मारा ऐतिहासिक छक्का
बता दें कि इस प्रैक्टिस सेशन में विराट कोहली को आरसीबी के तेज गेंदबाज और पर्पल कैप की रेस में 13 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद मोहम्मद सिराज दो बार बीट करते हैं। तो वहीं इसके बाद विराट कोहली को काफी गुस्सा आ जाता है और वह इसके बाद सिराज की गेंदों में चिन्नास्वामी के मैदान पर एक के बाद एक चौके-छक्के जड़ते हुए नजर आते हैं।
देंखे विराट कोहली और मोहम्मद सिराज की वायरल वीडियो
Virat vs Siraj in the nets was a high intense quality match up! Here’s how the duo prepared for this evening’s big clash against KKR.#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2023 #RCBvKKR pic.twitter.com/rBZKpgqB9z
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 26, 2023
केकेआर के खिलाफ आरसीबी का पलड़ा भारी
बता दें कि आज होने वाले बैंगलोर और कोलकाता मैच में मेजबान टीम आरसीबी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। गौरतलब है कि आरसीबी ने अपने पिछले मैच में पंजाब को किंग्स को उनके होम ग्राउंड पर 13 रनों से हराया था।
दूसरी ओर केकेआर की टीम अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार चुकी है। इस कारण मैच में बैंगलोर को बढ़त मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि इस मैच में कौनसी टीम शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज करती है।