PAK vs NZ आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा आज का मैच?

PAK vs NZ, Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच 

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 अप्रैल को खेला जाएगा।

PAK vs NZ (Photo Source: Twitter)
PAK vs NZ (Photo Source: Twitter)

पाकिस्तान (PAK) और न्यूजीलैंड (NZ) के बीच हाल ही में पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई। जो दोनों टीमों के बीच 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई है। टी-20 सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज 27 अप्रैल से शुरू हो रही है। सीरीज का पहला मुकाबला पिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के चलते दोनों टीमों के लिए यह वनडे सीरीज काफी ज्यादा अहम है। आपको बता दें इसी साल जनवरी में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी जिसमें पाकिस्तान को 2-1 से हार झेलनी पड़ी थी। पाकिस्तान न्यूजीलैंड के खिलाफ वापसी करना चाहेगी। वहीं न्यूजीलैंड पाकिस्तान के खिलाफ दबदबा कायम रखना चाहेगी।

मैच जानकारी (Match Details):

मैच- पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, पहला वनडे

दिन और समय- 27 अप्रैल, शाम 4 बजे (भारतीय समयानुसार)

जगह- पिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावपिंडी

लाइव स्ट्रीमिंग- सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनीलिव एप

(PAK vs NZ) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 320 से अधिक का है। इस पिच पर टॉस जीतकर कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला चुन सकते हैं।

(PAK vs NZ) पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड हेड टू हेड:

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 110 वनडे मैच खेले गए हैं। जिसमें पाकिस्तान ने 56 मैचों और न्यूजीलैंड ने 50 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं तीन मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है और एक मुकाबला टाई रहा है।

(PAK vs NZ) पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड फुल स्क्वॉड

पाकिस्तान (Pakistan):

अब्दुला शफीक, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, हैरिस सोहेल, इमाम-उल-हक, शान मसूद, तय्यब ताहिर, सलमान अली, मुहम्मद नवाज, शादाब खान, मोहम्मद हैरिस, मोहम्मद रिजवान, अब्बास अफरीदी, हरिस रऊफ, इहसानुल्लाह, मोहम्मद वासिम, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, उस्मा माहिर

न्यूजीलैंड (New Zealand):

चाड बोवेस, हेनरी निकोल्स, मार्क चैपमैन, विल यंग, कोल मैकौंची, डेरिल मिचेल, हेनरी शिप्ली, जेम्स नीशम, रचिन रवींद्र, टॉम ब्लंडल, टॉम लैथम (कप्तान), एडम मिल्ने, बेन लिस्टर, ब्लेयर टिकनर, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी

(PAK vs NZ) पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:

पाकिस्तान (Pakistan):

शान मसूद, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), हैरिस सोहेल, सलमान अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हरिस रऊफ, शाहीन अफरीदी

न्यूजीलैंड (New Zealand):

चाड बोवेस, विल यंग, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, टॉम लैथम (कप्तान व विकेटकीपर), हेनरी निकोल्स, जेम्स नीशम, मैट हेनरी, बेन लिस्टर, ईश सोढ़ी, एडम मिल्ने

(Probable Best Performers) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी:

संभावित बेस्ट बल्लेबाज:

मार्क चैपमैन:

मार्क चैपमैन ने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में शानदार खेल दिखाते हुए प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता था। पाकिस्तान के खिलाफ पांचवे टी-20 मैच में मार्क चैपमैन ने 104 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी। वनडे सीरीज के पहले मैच में भी मार्क चैपमैन शानदार खेल बरकरार रखते हुए नजर आ सकते हैं।

संभावित बेस्ट गेंदबाज:

हरिस रऊफ:

हरिस रऊफ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में 11 विकेट अपने नाम किए थे। वनडे सीरीज के पहले मैच में हरिस रऊफ न्यूजीलैंड के शानदार खेल बरकरार रखते हुए नजर आ सकते हैं।

कौन जीतेगा मैच-

पाकिस्तान न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे मैच जीतते हुए नजर आएगी।

close whatsapp