RR vs CSK Dream 11 Prediction, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI व पिच रिपोर्ट, IPL Match-37 के लिए
आईपीएल 2023 का 37वां मैच राजस्थान और चेन्नई के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - Apr 27, 2023 6:56 pm

IPL 2023, Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings, Dream 11 Prediction: आईपीएल का दूसरा चरण 26 अप्रैल से शुरू हो चुका है। तो वहीं आज 27 अप्रैल को टूर्नामेंट की टाॅप दो टीमों चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच लीग का 37वां मैच खेला जाएगा।
तो वहीं इस मैच में चेन्नई की टीम राजस्थान से होम ग्राउंड पर मिली हार का बदला लेना चाहेगी। लेकिन राॅयल्स को उनके होम ग्राउंड पर हराना धोनी एंड कंपनी के लिए इतना भी आसान नहीं होने वाला है।
मैच जानकारी (MATCH DETAILS):
तारीख व दिन– 27 अप्रैल, गुरूवार
स्थान- सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर
मैच शुरू होने का समय– शाम 7.30 बजे
मौसम– हल्की बादल छाए रहेंगे
किस टीम का जीत का पलड़ा भारी– राजस्थान
मैच के लिए दोनों टीमों (RR vs CSK) की संभावित (Probable) प्लेइंग इलेवन (Playing XIs):
राजस्थान राॅयल्स (RR):
यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शिमरन हेटमायर, रवि अश्विन, जेसन होल्डर, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान व विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल और संदीप शर्मा।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK):
ऋतुराज गायकवाड़, डेवाॅन काॅन्वे, अंबाती रायडु, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, शिवम दूबे, एमएस धोनी (कप्तान व विकेटकीपर), तुषार देशपांडे, मथीशा पाथिराना और महेश तीक्ष्णा।
RR vs CSK पिच रिपोर्ट:
बता दें कि यह आईपीएल 2023 का दूसरा मुकाबला जयपुर में होने जा रहा है। पहले लखनऊ बनाम राजस्थान मैच में दूसरी पारी में टीम 155 रन के टारगेट को चेज नहीं कर पाई थी। इस हिसाब से एक लो स्कोरिंग मैच फैंस को देखने को मिल सकता है। पिछले पांच टी-20 मैचों में यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 126 रन रहा है।
Suggested Playing XI for RR vs CSK Dream11 Fantasy Cricket (इस मैच के लिए संभावित ड्रीम 11 टीम):
ड्रीम 11 हेड टू हेड (Dream11 Head to Head League):
डेवाॅन काॅन्वे, जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, शिमरन हेटमायर, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, रवि अश्विन (उपकप्तान), तुषार देशपांडे, ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल।
ड्रीम 11 ग्रैंड लीग ( Dream11 Grand League):
डेवाॅन काॅन्वे (उपकप्तान), एमएस धोनी, जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, मोईन अली, रवींद्र जडेजा (कप्तान), रवि अश्विन, तुषार देशपांडे, ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल।