अजिंक्य रहाणे WTC फाइनल की भारतीय टीम में शामिल ना हुए होते अगर...: पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दिया हैरान कर देने वाला बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

अजिंक्य रहाणे WTC फाइनल की भारतीय टीम में शामिल ना हुए होते अगर…: पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दिया हैरान कर देने वाला बयान

अजिंक्य रहाणे ने भारतीय टीम के लिए अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मुकाबला जनवरी 2022 में खेला था।

Irfan Pathan and Ajinkya Rahane (Pic Source-Twitter)
Irfan Pathan and Ajinkya Rahane (Pic Source-Twitter)

25 अप्रैल को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम की घोषणा की। इस टीम में अजिंक्य रहाणे को भी शामिल किया गया है। बता दें, अजिंक्य रहाणे ने भारतीय टीम के लिए अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मुकाबला जनवरी 2022 में खेला था।

तमाम लोग भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के इस फैसले को लेकर काफी हैरान है। बता दें, इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 खेला जा रहा है और इसमें अजिंक्य रहाणे ने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए हैं।

अब इसी को लेकर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान इरफान पठान ने अपना पक्ष रखा है। इरफान पठान का कहना है कि अगर श्रेयस अय्यर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पीठ की चोट की वजह से बाहर ना हुए होते तो अजिंक्य रहाणे को कभी भी टीम में जगह ना मिलती।

इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट लाइव से कहा कि, ‘अगर श्रेयस अय्यर फिट होते तो रहाणे को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में कभी भी जगह नहीं मिलती।’

अजिंक्य रहाणे इस समय काफी अच्छे फॉर्म में हैं: इरफान पठान

इरफान पठान ने आगे कहा कि, ‘अगर इस समय भारतीय बल्लेबाज के फॉर्म को लेकर बात की जाए तो उनके बल्ले से लगातार निकल रहे हैं। जिस प्रारूप में इस समय रहाणे खेल रहे हैं वो काफी अलग है लेकिन विदेशी पिचों में भी रहाणे के बल्ले से लगातार रन निकले हैं।’

रणजी ट्रॉफी 2022-23 सीजन में भी रहाणे ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी। उन्होंने मुंबई की ओर से 7 मुकाबलों में 57 के औसत से 634 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे का फॉर्म इस समय काफी अच्छा है और अगर भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जीतना है तो उनको दोनों पारियों में बड़ा स्कोर बनाना बेहद जरूरी है।

close whatsapp