सीरीज शुरू होने से पहले ही पैट कमिंस उगल रहे हैं जहर, दे डाली टीम इंडिया को खुली धमकी! - क्रिकट्रैकर हिंदी

सीरीज शुरू होने से पहले ही पैट कमिंस उगल रहे हैं जहर, दे डाली टीम इंडिया को खुली धमकी!

कमिंस का मानना ​​है कि अधिक गेंदबाजी विकल्प भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में कंगारू टीम की मदद करेंगे।

Indian Test Team and Pat Cummins (Image Credit- Twitter)
Indian Test Team and Pat Cummins (Image Credit- Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शुरू होने से पहले बड़ा बयान दिया है। कमिंस ने कहा है कि भारतीय टर्निंग विकेट के चर्चा के बीच ऑस्ट्रेलियाई पेस अटैक को भी नहीं भूलना चाहिए। बता दें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 9 फरवरी को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है।

बता दें कि पिछले कुछ समय से भारतीय पिचों को लेकर बयानबाजी का दौर चालू है। लेकिन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बहुप्रतीक्षित सीरीज के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने बड़ा बयान दिया है।

सीरीज शुरू होने से पहले पैट कमिंस ने टीम इंडिया को दी चेतावनी

बता दें कि भारत पहुंचने के बाद ईएसपीएन क्रिकइंफो के एक कोट के अनुसार पैट कमिंस ने कहा, जाहिर तौर पर यह पिच की परिस्थितियों पर निर्भर हैं। खासकर पहले टेस्ट में। लेकिन जब हम नागपुर पहुंचेगे, तो हम आगे की रणनीति बनाएंगे।

अपने इस बयान में कमिंस ने आगे कहा, लेकिन मुझे लगता है कि कभी-कभी स्पिन गेंदबाजों के बारे में बात करते हुए, आप भूल जाते हैं कि स्पिन ट्रैक पर भी हमारे कई तेज गेंदबाज ऐसी परिस्थितियों में कितनी शानदार गेंदबाजी करते हैं।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी फुल शेड्यूल:

साथ ही आपको बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के बारे में बताएं तो पहला टेस्ट मैच 9 से 13 फरवरी नागुपर, दूसरा टेस्ट मैच 17 से 21 फरवरी दिल्ली, तीसरा टेस्ट मैट 1 से 5 मार्च धर्मशाला और चौथा व आखिरी टेस्ट मैच 9 से 13 मार्च अहमदाबाद में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया:

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत, इशान किशन, रवि अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट और सूर्यकुमार यादव।

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम:

पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशाने, नाथन लियोन, लांस मॉरिस, टोड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेपसन और डेविड वार्नर।

close whatsapp