Cricket World News: IPL 2024 से आज की Evening न्यूज हेडलाइंस

April 12: Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें IPL 2024 से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज IPL में सुर्खियां बटोरीं।

(Photo Source: IPL/ X/Twitter)
(Photo Source: IPL/ X/Twitter)

1) “मैं वास्तव में वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं”- अपने रिटायरमेंट वाले सवाल पर बोले रोहित शर्मा

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने खुलासा किया कि वो इस वक्त संन्यास लेने के मूड में नहीं है, अभी उनके दिमाग में दूर-दूर तक क्रिकेट से संन्यास लेने का कोई खयाल नहीं है। अभी भी वह देश के लिए वर्ल्ड कप जीतने के लिए उत्सुक हैं। अनुभवी बल्लेबाज को उम्मीद है कि मेन इन ब्लू आगामी टी-20 वर्ल्ड कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचेगी। (पढ़ें पूरी खबर)

2) “मानसिक रूप से थका है….बड़ी दिक्कत हो जाएगी” मोहम्मद सिराज के खराब फॉर्म पर हरभजन सिंह ने दी चेतावनी

हरभजन सिंह ने हाल ही में 11 अप्रैल को मुंबई इंडियंस से मिली हार के बाद RCB से आग्रह किया है की वह मोहम्मद सिराज को कुछ मैचों के लिए आराम दें। सिराज का आईपीएल 2024 अभियान मानो अभी तक ढंग से शुरू नहीं हुआ है क्योंकि उनका फॉर्म बेहद ही खराब चल रहा है। RCB ने 6 मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्हें 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन सिराज की गेंदबाजी में वो बात नजर नहीं आई है। (पढ़ें पूरी खबर)

3) “कई चीजें खिलाड़ियों के हाथ में नहीं होती हैं”- सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हटाए पर ईशान किशन ने तोड़ी चुप्पी

28 फरवरी 2024 का दिन मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन शायद कभी नहीं भूल पाएंगे। दरअसल, उसी दिन ईशान को बीसीसीआई ने केंद्रीय अनुबंध से हटा दिया था। साथ ही बीसीसीआई की चेतावनी के बावजूद वह रणजी ट्रॉफी नहीं खेले थे। ऐसे में भारतीय टीम में उनका भविष्य सवालों के घेरे में था। (पढ़ें पूरी खबर

4) “कोहली या धोनी नहीं, बुमराह है IPL का सुपरस्टार”- हरभजन का हैरान करने वाला बयान आया सामने

हरभजन सिंह ने 11 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुंबई इंडियंस की सात विकेट की जीत में शानदार पांच विकेट लेने के बाद जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की। बुमराह ने इस मैच में 21 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किया और इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। उनके इस पांच विकेट में विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस जैसे बड़े प्लेयर के विकेट शामिल थे। (पढ़ें पूरी खबर

5) धोनी को देखने के लिए पागल हुआ फैन..! 64 हजार का टिकट लेकर पहुंचा स्टेडियम, नहीं भरी बेटियों की स्कूल फीस

आईपीएल 2024 के इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का मैच जहां कहीं भी होता है, Yellow Army fans वहां पहुंच जाते हैं और स्टेडियम पीले समंदर में बदल जाता है। जिसका सबसे बड़ा कारण है, “MS  Dhoni” महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है, उनके लिए अपना प्यार जताने से फैंस पीछे नहीं रहते हैं। (पढ़ें पूरी खबर

6) MI vs RCB मुकाबले के दौरान मैच रेफरी को टॉस में हेराफेरी करते हुए देखा गया, देखें वायरल वीडियो

मुंबई इंडियंस और राॅयल चैलेंजर्स बैंगलुरू (MI vs RCB) के बीच आईपीएल के जारी सीजन का 25वां मैच कल 11 अप्रैल को वानखेड़े स्डेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में मैच रेफरी को टाॅस के समय कथित तौर पर हेराफेरी करते हुए देखा गया है, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। (पढ़ें पूरी खबर

7) “MI में कोई भी शतक बनाने की इच्छा नहीं रखता है”- आकाश चोपड़ा ने मुंबई को लेकर क्यों दिया ऐसा बयान?

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ जीत में आक्रामक तरीके से खेलने और पर्सनल माइलस्टोन पर ध्यान नहीं देने के लिए मुंबई इंडियंस (MI) के बल्लेबाजों की सराहना की है। गुरुवार, 11 अप्रैल को मुंबई में पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहे जाने के बाद आरसीबी ने MI के सामने 197 रनों का लक्ष्य रखा। (पढ़ें पूरी खबर

8) IPL 2024: गेंदबाजी विभाग में हमारे पास ज्यादा विकल्प नहीं हैं: फाफ डु प्लेसिस

आईपीएल के जारी सीजन मे मुंबई इंडियंस के खिलाफ शर्मानाक हार के बाद राॅयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के कप्तान फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) का बड़ा बयान सामने आया है। फाफ का कहना है कि उनके पास गेंदबाजी विभाग में ज्यादा विकल्प नहीं हैं। गौरतलब है कि आईपीएल 2024 का 25वां मैच कल 11 अप्रैल को MI और RCB के बीच खेला गया। (पढ़ें पूरी खबर)

9) Video: हार्दिक के खिलाफ हूटिंग कर रहे थे फैंस, विराट ने करवाया शांत, कोहली का ये जेस्चर जीत लेगा आपका दिल

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2024 अब तक काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। स्टार ऑलराउंडर को पांच बार के चैंपियन (MI) ने गुजरात टाइटन्स के साथ ऑल कैश ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल किया और उन्हें टूर्नामेंट के 17वें संस्करण के लिए टीम का कप्तान बना दिया गया। (पढ़ें पूरी खबर

10) कितने खुश रहते थे विराट कोहली, RCB टीम के प्रदर्शन ने उनका क्या हाल कर दिया है

2024 के IPL सीजन में फैन्स को RCB टीम से काफी ज्यादा उम्मीदें थी, लेकिन इस टीम ने फैन्स की हर उम्मीदों पर बड़े आराम से पानी फेर दिया है। इस बीच विराट कोहली हर मैच के बाद बड़े उदास होकर पवेलियन की तरफ जाते हैं, वहीं अब ये मायूसी कोहली के चेहरे पर मैच के बाद भी देखने को मिली है। (पढ़ें पूरी खबर) 

close whatsapp