RCB vs KKR: मोहम्मद सिराज की याॅर्कर गेंद के आगे आंद्रे रसेल पस्त, देंखे वीडियो  - क्रिकट्रैकर हिंदी

RCB vs KKR: मोहम्मद सिराज की याॅर्कर गेंद के आगे आंद्रे रसेल पस्त, देंखे वीडियो 

2 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए रसेल

Andre Russell and Mohammed Siraj (Image Credit- Twitter)
Andre Russell and Mohammed Siraj (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, RCB vs KKR: आईपीएल 2023 का 36वां मैच आज 26 अप्रैल, बुधवार को राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने आरसीबी के सामने जीत के लिए 201 रनों का स्कोर रखा है।

तो वहीं केकेआर की पारी के दौरान मोहम्मद सिराज ने आंद्रे रसेल के डंडे उखाड़ दिए है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। बता दें यह घटना केकेआर की पारी की 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर देखने को मिली। सिराज की इस दौरान फेंकी गई शानदार गेंद को जब तक आंद्रे रसेल समझ पाते हैं, तब तक गेंद स्टंप पर लग चुकी होती है।

देंखे वायरल वीडियो

https://twitter.com/TheSupeaShow/status/1651250511025442816?s=20

राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, पहली पारी का हाल:

बता दें कि मैच में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते हैं और केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। मैच में केकेआर की ओर से ओपनर बल्लेबाजों ने शानदार शुरूआत की, जेसन राॅय और एन जगदीशन की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 83 रन जोड़े।

इसके बाद जेसन राॅय 56 रन बनाकर आउट हुए, तो जगदीशन ने 27, वेंकटेश अय्यर ने 31 व नीतीश राणा ने 21 गेंदों में 48 रनों की तूफानी पारी खेली। तो वहीं आपको बैंगलोर की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो वानिंदु हसरंगा व विजय कुमार वैशाक ने दो-दो विकेट निकाले।

इसके अलावा मोहम्मद सिराज भी 1 विकेट लेने में कामयाब रहे। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि केकेआर से मिले 201 रनों के मजबूत लक्ष्य को आरसीबी हासिल कर पाती है या नहीं।

close whatsapp