RCB vs KKR: केकेआर की फिरकी में फंसी आरसीबी, कोलकाता ने 21 रनों से जीता मैच  - क्रिकट्रैकर हिंदी

RCB vs KKR: केकेआर की फिरकी में फंसी आरसीबी, कोलकाता ने 21 रनों से जीता मैच 

वरूण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट झटके

Royal Challengers Bangalore vs Kolkata Knight Riders (Image Credit- Twitter)
Royal Challengers Bangalore vs Kolkata Knight Riders (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, RCB vs KKR: आईपीएल 2023 का 36वां मुकाबला आज 26 अप्रैल, बुधवार को राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में कोलकाता ने स्पिनरों की शानदार गेंदबाजी के दम पर 21 रनों से जीत दर्ज की है।

गौरतलब है कि कोलकाता के गेंदबाजों ने 201 रनों का बचाव करते हुए, सुयश शर्मा और वरूण चक्रवर्ती की स्पिन जोड़ी ने मैच में बैंगलोर के पांच विकेट निकाले और अपनी टीम को मैच में जिताने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच का हाल:

बता दें कि मैच में बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसाल किया और केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। मैच में केकेआर की ओर से ओपनर बल्लेबाजों से शानदार शुरूआत देखने को मिली, जेसन राॅय और एन जगदीशन की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 83 रन जोड़े।

जेसन राॅय 56 रन बनाकर आउट हुए, तो जगदीशन ने 27, वेंकटेश अय्यर ने 31 व नीतीश राणा ने 21 गेंदों में 48 रनों की तूफानी पारी खेली। तो वहीं आपको बैंगलोर की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो वानिंदु हसरंगा व विजय कुमार ने दो-दो विकेट निकाले। इसके अलावा मोहम्मद सिराज भी 1 विकेट लेने में कामयाब रहे।

इसके बाद कोलकाता से मिले 201 रनों का पीछा करते हुए बैंगलोर की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 179 रन ही बना पाई और मैच को 21 रनों से गंवा दिया। आरसीबी की ओर से 54 रनों की पारी विराट कोहली ने खेली, तो महिपाल लोमरोर ने 34 रनों का योगदान दिया।

तो वहीं अन्य कोई बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना सका। साथ ही आपको केकेआर की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो वरूण चक्रवर्ती ने 3, सुयश शर्मा ने 2 व आंद्रे रसेल ने भी 2 विकेट अपने नाम किए।

देखिए कोलकाता की जीत पर फैंस ने किस प्रकार दिए रिएक्शन

https://twitter.com/stud88282483/status/1651282992441200642?s=20

close whatsapp