वर्ल्ड कप 2023: ऋषभ पंत की जगह इस 31 साल के खिलाड़ी को टीम में शामिल करना चाहते हैं इशांत शर्मा - क्रिकट्रैकर हिंदी

वर्ल्ड कप 2023: ऋषभ पंत की जगह इस 31 साल के खिलाड़ी को टीम में शामिल करना चाहते हैं इशांत शर्मा

चोटिल होने की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं केएल राहुल।

Ishant Sharma (Photo Source: Twitter)
Ishant Sharma (Photo Source: Twitter)

भारतीय टीम इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद यह भारत का पहला दौरा है। हालांकि टीम इंडिया के प्लेयर्स और फैंस की नजरें अब इन सब सीरीज से हटकर आगामी एशिया कप और वर्ल्ड कप पर है। लेकिन इस बड़े टूर्नामेंट से पहले खिलाड़ियों की चोट ने टीम इंडिया की टेंशन को बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि भारत के कुछ अहम खिलाड़ी जैसे जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर चल रहे हैं।

हाल ही में बीसीसीआई ने इन सभी प्लेयर्स के इंजरी को लेकर अपडेट जारी किया था। लेकिन उसमें ये साफ नहीं था कि ये सभी खिलाड़ी कब तक टीम इंडिया में वापसी कर पाएंगे। हालांकि इसी बीच भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने कहा कि अगर ऋषभ पंत आगामी वनडे वर्ल्ड कप से बाहर रहते हैं जिसकी संभावनाएं काफी ज्यादा उस स्थिति में केएल राहुल की भूमिका टीम में काफी अहम हो जाती है।

केएल राहुल को लेकर इशांत शर्मा ने दिया बड़ा बयान

जियो सिनेमा पर बातचीत के दौरान इशांत शर्मा ने कहा कि, बिल्कुल, अगर ऋषभ पंत नहीं हैं, तो वह जगह बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। राहुल किसी भी स्थिति में नंबर 4 या नंबर 5 पर बल्लेबाजी कर रहे थे और रन बना रहे थे। यदि आपके पास विकेटकीपर नहीं है, तो आप एक अतिरिक्त बल्लेबाज को मौका दे सकते हैं और केएल राहुल को विकेटकीपर की भूमिका दे सकते हैं। इसलिए, जाहिर है, वह वनडे फॉर्मेट में बहुत उपयोगी खिलाड़ी बन जाएंगे।”

वहीं भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने कहा कि केएल राहुल पिछले कुछ समय से वनडे फॉर्मेट में फॉर्म में हैं। उन्हें उम्मीद है कि फिट होते ही राहुल को भारत की वनडे टीम में शामिल किया जाएगा। जाफर ने कहा, “वह इस टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। वह शानदार फॉर्म में हैं, खासकर पिछले एक या दो वर्षों से वनडे फॉर्मेट में।

वह एक विकेटकीपर हैं और ऊपर और नीचे दोनों क्रम में बल्लेबाजी कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने नंबर 5 पर असाधारण अच्छा प्रदर्शन किया है। इसलिए अगर वह फिट हो जाते हैं, तो मुझे लगता है कि वह सीधे टीम में आ जाएंगे।”

close whatsapp