WTC फाइनल में बढ़ सकती है भारत की मुश्किलें, इस गेंद से खेला जाएगा फाइनल मैच  - क्रिकट्रैकर हिंदी

WTC फाइनल में बढ़ सकती है भारत की मुश्किलें, इस गेंद से खेला जाएगा फाइनल मैच 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा WTC फाइनल मैच

Indian test team (Image Credit- Twitter)
Indian test team (Image Credit- Twitter)

टेस्ट क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तैयारियां इस समय जोर-शोर से चल रही है। बता दें कि इस महत्वपूर्ण फाइनल मैच के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अपनी-अपनी टीमों की घोषणा कर दी है।

गौरतलब है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 7 जून से इंग्लैंड के द ओवल में खेला जाएगा। बता दें कि भारत ने इस बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में लगातार दूसरी बार जगह बनाई है। जून 2021 में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों इस टूर्नामेंट के फाइनल में हार मिली थी।

लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले फाइनल मैच से पहले भारत की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि इस फाइनल मैच में जो गेंद इस्तेमाल की जाने वाली है, वह भारत में टेस्ट क्रिकेट में खेले जाने वाली गेंद से बहुत अलग है। गौरतलब है कि भारत में टेस्ट क्रिकेट एसजी (SG) की गेंदों से खेला जाता है। जबकि ऑस्ट्रेलिया में यह कोकाबूरा की गेंदों से खेला जाता है।

भारत की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

बता दें कि फाइनल मैच में इस्तेमाल होने वाली गेंद को लेकर आईसीसी के एक सोर्स ने न्यूज 18 की एक खबर के अनुसार कहा- आईसीसी (ICC) सभी आईसीसी इवेंट्स के लिए मेजबान देश की पसंद की गेंद का इस्तेमाल करता है। इसलिए, WTC फाइनल में इस्तेमाल होने वाली गेंद ड्यूक होगी, क्योंकि इंग्लैंड में इसका ही इस्तेमाल किया जाता है।

दूसरी ओर WTC फाइनल की तैयारियों को लेकर रोहित शर्मा ने के एक मैच के बाद कहा था- हमने कुछ ड्यूक गेंद अपने तेज गेंदबाजों को सौंप दी है। अब ये उनके ऊपर है कि वे इनसे कितनी प्रैक्टिस करते हैं।

दो तीन खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने यूके में नहीं खेला है, बाकी सब वहां पर पहले खेल चुके हैं। मुझे नहीं लगता कि गेंद इतनी ज्यादा समस्या करेगी। लेकिन मैं तैयारियों में विश्वास रखता हूं और यही हमारी सफलता की चाबी है।

close whatsapp