CSK के खिलाफ शानदार पारी खेलने के बाद यशस्वी जायसवाल का बड़ा बयान, कहा- मेरे दिमाग में यह चल रहा था कि..... - क्रिकट्रैकर हिंदी

CSK के खिलाफ शानदार पारी खेलने के बाद यशस्वी जायसवाल का बड़ा बयान, कहा- मेरे दिमाग में यह चल रहा था कि…..

यशस्वी जायसवाल अब तक इस सीजन में 3 अर्धशतक लगा चुके हैं। 

MS Dhoni And Yashasvi Jaiswal (Photo Source: Twitter)
MS Dhoni And Yashasvi Jaiswal (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 के 37 वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 32 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 202 रन बनाए। वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन ही बना सकी।

बता दें राजस्थान रॉयल्स की ओर से सबसे अच्छी पारी यशस्वी जायसवाल ने खेली। दरअसल उन्होंने 43 गेंदों का सामना कर 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 77 रनों की पारी खेली। उनकी इस शानदार पारी की बदलौत राजस्थान की टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही। साथ ही उन्हें इस पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब दिया गया।

मैं जनता था मुझे जाकर अपनी टीम के लिए अच्छे क्रिकेटिंग शॉट खेलने होंगे- यशस्वी जायसवाल 

वहीं मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में यशस्वी जायसवाल ने अपनी बल्लेबाजी के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि, “मैं गेंद को मारने की कोशिश कर रहा था लेकिन मेरे दिमाग में यह भी चल रह था कि हवा किस साइड चल रही है, हालांकि मेरे लिए यह भी स्पष्ट था कि मुझे जाकर अपनी टीम के लिए अच्छे क्रिकेटिंग शॉट खेलने होंगे और पॉवरप्ले में बॉउंड्री लगाने होंगे।”

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, “यह सिर्फ इस सीजन के बारे में नहीं है। मैंने प्रैक्टिस सेशन में काफी मेहनत की है। साथ ही कुमार संगकारा के नेतृत्व में खेलना मेरे लिए बहुत बड़ा आशीर्वाद है। मैं धोनी सर और विराट भाई जैसे सीनियर खिलाड़ियों से बात करता रहता हूं, जिससे मुझे दवाब को कम करने और खेल को अच्छे से समझने में मदद मिलती है।

बता दें आईपीएल 2023 में अब तक यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन शानदार रहा है। वह अपने साथी खिलाड़ी जॉस बटलर के साथ मिलकर अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण रन जोड़ते हैं। दरअसल जायसवाल अब तक इस सीजन में 3 अर्धशतक लगा चुके हैं।

close whatsapp