बांग्लादेश में बल्ला चमकाते ही श्रेयस अय्यर ने इस मामले में सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली को पछाड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

बांग्लादेश में बल्ला चमकाते ही श्रेयस अय्यर ने इस मामले में सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली को पछाड़ा

श्रेयस अय्यर ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 86 रनों की शानदार पारी खेली और टीम इंडिया को मुसीबत से बाहर निकाला।

Shreyas Iyer (Image Source: Getty Images)
Shreyas Iyer (Image Source: Getty Images)

भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इस साल बल्ले के साथ शानदार फॉर्म में रहे हैं, और उन्होंने इस समय चट्टोग्राम में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में 86 रनों की शानदार पारी खेल केवल टीम इंडिया को मुसीबत से बाहर नहीं निकाला, बल्कि अपने प्रयासों के लिए खूब सुर्खियां भी बटोरी।

श्रेयस अय्यर ने इस साल वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया, और उन्होंने अपने इस फॉर्म को टेस्ट क्रिकेट में भी जारी रखा और इस समय बांग्लादेश में जब सभी टॉप बल्लेबाज विफल हुए, उन्होंने अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। जब भारत ने 50 रनों के अंदर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए, अय्यर ने नाबाद 82 रनों की बेहतरीन पारी खेली और साथ ही चेतेश्वर पुजारा (90) के साथ पांचवें विकेट के लिए 149 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की और भारत को मुश्किल स्थित से बाहर निकाला।

श्रेयस अय्यर ने इस मामले में सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली को पछाड़ा

उनके सराहनीय प्रदर्शन के बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश के खिलाफ जारी टेस्ट मैच के पहले दिन के समापन पर 90 ओवरों में 278/6 का स्कोर पोस्ट कर पाई।हालांकि, वह मैच के दूसरे दिन केवल चार और रन बनाने के बाद इबादत हुसैन को अपना विकेट थमा बैठे। इस बीच, श्रेयस अय्यर ने अपनी इस शानदार पारी के बदौलत सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली जैसे अपने साथी बल्लेबाजों को पीछे छोड़ते हुए इस साल 2022 में भारत के लिए खेल के सभी प्रारूपों में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

आपको बता दें, अय्यर के नाम इस साल अब तक 38 पारियों में 1493 रन हैं, जिसके साथ उन्होंने सूर्यकुमार यादव को 2022 में खेल के सभी प्रारूपों में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज के रूप में पीछे छोड़ दिया है। मुंबई के स्टार बल्लेबाज अय्यर ने इस साल कुल 1493 रनों में से 17 T20I मैचों में 463 रन, 17 वनडे मैचों की 15 पारियों में 724 रन और चार टेस्ट मैचों की छह पारियों में 306 रन बनाए हैं।

भारत के लिए 2022 में तीनों प्रारूपों में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूचि में श्रेयस अय्यर (1489) पहले स्थान पर है, जबकि सूर्यकुमार यादव (1424) और विराट कोहली (1304) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर है, वहीं ऋषभ पंत 1278 रनों के साथ चौथे स्थान पर है, और कप्तान रोहित शर्मा (995) पांचवे स्थान पर है।

close whatsapp