IND vs AUS 2023: एक क्लिक में जानिए भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया T20I सीरीज से जुड़ी सारी जानकारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS 2023: एक क्लिक में जानिए भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया T20I सीरीज से जुड़ी सारी जानकारी

भारत और ऑस्ट्रेलिया 23 नवंबर से पांच मैचों की T20I सीरीज में एक-दूसरे से भिड़ेंगे।

Suryakumar Yadav and Matthew Wade. (Image Source: Getty Images)
Suryakumar Yadav and Matthew Wade. (Image Source: Getty Images)

IND vs AUS 2023: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के समापन के बाद भी क्रिकेट फैंस को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच प्रतिद्वंद्विता का लुफ्त उठाने का मौका मिलने वाला है। दरअसल, टीम इंडिया 23 नवंबर से पांच मैचों की T20I सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी के लिए तैयार हैं।

इस T20I सीरीज के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों ने अपनी-अपनी टीमों की घोषणा कर दी है। आइए इस खबर में हम आपको आगामी भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया T20I सीरीज से जुड़ी सारी जानकारी से रूबरू कराते हैं।

यहां पढ़िए: CWC 2023: दिन-ब-दिन मोहम्मद सिराज बनते जा रहे हैं सुपरस्टार, बड़े-बड़े पॉलिटिशियन भी हुए मियां मैजिक के फैन

आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने हाल ही में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम को छह विकेट से मात देकर अपना छटवां प्रतिष्ठित खिताब जीता था।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) T20I सीरीज शेड्यूल

मैच स्थान तारीख और समय
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला T20I मैच वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम गुरुवार, 23 नवंबर, शाम 7:00 बजे
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा T20I मैच ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम रविवार, 26 नवंबर, शाम 7:00 बजे
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा T20I मैच बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी मंगलवार, 28 नवंबर, शाम 7:00 बजे
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथा T20I मैच शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, रायपुर शुक्रवार, 01 दिसंबर, शाम 7:00 बजे
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पांचवां T20I मैच एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु रविवार, 03 दिसंबर, शाम 7:00 बजे

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) T20I सीरीज के लिए टीमें

भारत (IND)

भारत का स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), ईशान किशन, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार।

श्रेयस अय्यर रायपुर और बेंगलुरु में खेले जानें वाले आखिरी दो T20I मैचों के लिए उप-कप्तान के रूप में टीम इंडिया में शामिल होंगे।

ऑस्ट्रेलिया (AUS)

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड: मैथ्यू वेड (कप्तान), एरोन हार्डी, जेसन बेहरेनडॉर्फ, सीन एबॉट, टिम डेविड, नाथन एलिस, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, केन रिचर्डसन, एडम जम्पा।

यहां पढ़िए: मिचेल स्टार्क की बाजू में बंधे खास BLACK BAND की कहानी आपको रोने पर मजबूर कर देगी

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) T20I सीरीज के लिए ब्रॉडकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आगामी T20I सीरीज का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स18 और कलर्स सिनेप्लेक्स टीवी चैनलों पर उपलब्ध होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

लाइव ब्रॉडकास्ट – स्पोर्ट्स18 और कलर्स सिनेप्लेक्स टीवी चैनल

लाइव स्ट्रीमिंग – जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट? भारत के लिए टेस्ट में सबसे तेज अर्धशतक ठोकने वाले बल्लेबाज- 2024 में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच हारने वाली टॉप-6 टीमें- 2024 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज- साल 2024 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट- एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच हारने वाले भारतीय कप्तान- टेस्ट डेब्यू में सबसे तेज अर्धशतक ठोकने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- एक सिंगल कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले ओपनर- 2024 में इन भारतीय क्रिकेटरों ने लिया संन्यास एक सिंगल टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी- सचिन तेंदुलकर के इन अनोखे रिकॉर्ड्स पर डालें नजर-